टीवी एक्टर पर्ल वी पूरी को मिली बेल, नाबालिक से रैप और छेड़छाड़ का लगा था आरोप!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो ‘नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब उन्हें जमानत (Pearl V Puri gets bail) मिल गई है। 4 जून को एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा CR IPC 376 AB, r/w POCSO Act 4, 8, 12,19, 21 के तहत अरेस्ट किया था। सोशल मीडिया पर उनकी एक दोस्त ने इस बात की जानकारी दी है।

पर्ल वी पुरी के दोस्त और एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘सत्यमेव जयते, हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है’। करिश्मा तन्ना की इस पोस्ट पर निर्माता विकास कलंत्री, रुचिका कपूर, मुश्ताक शेख के साथ कई अन्य लोगों ने कमेंट कर हैशटैग  #IstandwithPearl का इस्तेमाल किया है।

बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का नि’धन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे। उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था।

बता दे की पर्ल वी ने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2013 में टीवी धारावाहिक ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला। इसके बाद पर्ल वी पुरी ने ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। एक्टर बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *