कुशीनगर में एक ही घर में मिले 41 से अधिक सांप, आपस पास के घरो में दहशत का माहौल!

दोस्तों उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर से 41 सांप निकले हैं। यह सांप पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि घर के अंदर से एक के बाद एक सांप निकलने से गांव में दहशत फैल गई है। हालांकि इन सांपों को लोगों ने मार दिया है, लेकिन और भी सांप होने की आशंका से लोग भयभीत हैं।


मामला रामकोला क्षेत्र के अमडरिया गांव का है। यहां निवासी विनोद गुप्ता के घर से एक-एक कर 41 से अधिक विषैले सांप निकलने से आसपास के घरों में रह रहे लोगों में भय व्याप्त हो गया। यह सभी कोबरा प्रजाति के सांप थे।  ग्रामीणों ने बताया कि विनोद के घर में शुक्रवार को भी तीन सांप निकले थे, जिन्हें गृहस्वामी ने मार दिया। उसके बाद शनिवार को फिर से एक सांप निकला तो गृहस्वामी को लगा कि वहां और भी सांप हो सकते हैं।

उन्होंने अपने घर की जमीन खोदी तो दृश्य देखकर होश उड़ गए, क्योंकि उसमें एक-एक कर 41 से अधिक सपोले और अंडे मिले। यह बात गांव में फैली तो वहां भीड़ जुट गई। गृहस्वामी विनोद गुप्ता ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। सभी सांपों को मारकर दफना दिया गया है। सांप निकलने से पूरा परिवार दहशत में है। सांपों की वजह से कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *