कोरोना के डर से भारती सिंह ने छोड़ा अपना घर, पति हर्ष के साथ शहर से बाहर फार्महाउस में कर रही एंजॉय!

दोस्तों कोरोना महामारी के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते केसों को लेकर आम लोगों के साथ स्टार्स भी चितिंत है। इस तरह के माहौल को देखते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारती सिंह बहुत जल्द मां बनने वाली है। खुद को कोरोना से बचाने के लिए भारती ने थोड़े समय के लिए मुंबई से दूरी बनाने का फैसला लिया है। भारती इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शहर के बाहरी इलाके में अपने फार्महाउस में है। भारती ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

भारती ने यूट्यूब पर अपने लेटेस्ट Vlog में बताया कि उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि मुंबई में कोरोना का खतरा काफी बढ़ गया है। इसलिए कोरोना से खुद को बचाने के लिए वह अपने फार्म हाउस में पहुंच गए, जहां वह शूटिंग करेंगे और व्लॉग बनाएंगे। इस व्लॉग में भारती और हर्ष लिंबाचिया के बीच खट्टी मीठी नोकझोक भी देखने को मिली। भारती ने एक लेखक के रूप में हर्ष के करियर का मजाक उड़ाते दिखाई दे रही हैं।

वहीं, उन्होंने बताया कि कैसे लोगों को उदाहरण देकर हर्ष उनसे सारा काम करवा रहे हैं। उन्हें प्रेग्नेंट महिला पर बिलकुल भी तरस नहीं आ रहा है। दोनों फार्महाउस में एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे हैं। भारती और हर्ष अपने पालतू कुत्ते गोगो के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। भारती ने अंगीठी में रात का खान बनाया। हर्ष को जहां चिकन कबाब बेक करते हुए देखा जा सकता है, वहीं भारती ने दाल मखनी और रोटियां बनाईं। फैंस इस व्लॉग को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें भारती और हर्ष अप्रैल में पेरेंट्स बनेंगे। कॉमेडियन अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। भारती प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है।

 

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *