प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान,शादी की सालगिरह से पहले एक्ट्रेस ने पति को दिया गिफ्ट!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की देसी गर्ल  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आनेवाले 2 दिसंबर, 2019 को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने जा रहे हैं। इनकी शादी से पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर में एक नए सदस्य की एंट्री हुई। इस मेहमान की जानकारी खुद निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही एक वीडियो साझा किया है जो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए निक ने लिखा- ‘प्री सुबह आई एक शानदार सरप्राइज लेकर। मिलिए हमारे नए मेहमान गिनो द जर्मन से। सुबह इसे देखने के बाद से मैं अपने चेहरे की मुस्कुराहट रोक नहीं पा रहा हूं और अब अहसास हुआ कि ये क्यों हो रहा है। शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा।’


निक के इस पोस्ट पर प्रियंका ने भी कमेंट किया साथ ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया।बता दें, प्रियंका-निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन से शादी की थी। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रिवाज से हुई थी। इस शाही शादी में उद्योग जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कुछ चुनिंदा हस्तियां शरीक हुई थीं। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आए थे। मुंबई में पहला रिसेप्शन 19 दिसंबर को था और दूसरा 20 दिसंबर को दिया। 20 दिसंबर को हुए रिसेप्शन में प्रियंका ने पूरे बॉलीवुड को न्यौता दिया था।


आपको बता दे की काफी सालो बादअभिनेत्री  प्रियंका बॉलीवुड फिल्म जगत में फिर से शुरुआत की उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला था और प्रियंका के काम की काफी तारीफ हुई थी।


About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *