प्रियंका ने वीडियो शेयर कर बताया कोरोना वायरस से बचने का तरीका, कहा- सारी बात बस नमस्ते की है!

दोस्तों पूरी दुनिया में कोरोनावायरस ने अपना आतंक मचा रखा है। सिनेमा से लेकर खेल तक, हर क्षेत्र पर कोरोनावायरस का गहरा असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड, कोरोनावायरस का बड़ा असर सिनेमा पर देखने को मिल रहा है। हाल ही में फॉरेस्ट गंप स्टार टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी के संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।

वहीं फास्ट एंड फ्यूरियस, सूर्यवंशी और नो टाइम टू डाई जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदल दी गई है। सितारे भी अपने फैंस को इससे बचने के लिए पूरे तरह से सावधानी बरतने की हिदायत दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। प्रियंका ने अपने फैंस को कोरोनावायरस से बचने के लिए भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है। प्रियंका के वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में प्रियंका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में प्रियंका की कई तस्वीरें हैं, जिसमें वो हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें अलग अलग कार्यक्रमों की हैं। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने फैंस को बड़ा मैसेज भी दिया है।


वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।’ बता दे की प्रियंका चोपड़ा शुरुआत से ही किसी भी कार्यक्रम में जाती हैं तो सभी को वहां पर नमस्ते करके भी दूसरों को सम्मान देती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज को फैंस शुरू से ही काफी पसंद करते रहे हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *