प्रियंका की बोल्ड ड्रेस पर मां का सामने आया बयान, बोलीं- ‘ये उसका शरीर है जो मन करेगा करेगी’!

दोस्तो हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस काफी चर्चा में रही थी। यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ था। जिसमें प्रियंका पति निक जोनस के साथ सफेद रंग की गाउन में पहुंची थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की तस्वीरें जैस ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग को लेकर प्रियंका के बाद अब उनकी मां मधु चोपड़ा का बयान सामने आया है।

 
बता दे की मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- ‘ट्रोल करने वाले अनजान लोग हैं। वे अपने कंप्यूटर्स और बाकी तमाम चीजों के पीछे छिप रहे हैं। प्रियंका अपनी शर्तों पर जीती हैं। वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं। ये उसका शरीर है जो कि खूबसूरत है। इसलिए जो मन करेगा वो करेगी।’

बता दे की ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब प्रियंका को ड्रेस की वजह से ट्रोल किया गया हो। मेट गाला साल 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था।
 

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *