बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस कई मौकों पर एक साथ दिखाई देते हैं और अपने क्लोज बॉन्डिंग की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर कपल सुर्खियों में हैं और इस बार भी प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह बेहद खुबसूरत लग रही हैं।
साल 2020 की दमदार शुरुआत कर चुकीं प्रिंयका इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अच्छा वक्त बिता रही हैं। भारत से अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी कर चुकी प्रियंका अभी अमेरिका में ही हैं। अब उनकी कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिनमें वह स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस के एक सलून से बाहर स्पॉट हुई। फोटोग्राफर्स का ध्यान उनकी स्लिट ड्रेस ने आकर्षित किया। निक जोनस जहां छोटे चेक्स की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने नजर आए तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने स्लिट ड्रेस और उसके ऊपर ओवरकोट पहना हुआ था प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये के आसपास है। बारोको रोडियो प्रिंट वाली इस ड्रेस में प्रियंका काफी आकर्षक लग रही थीं।