प्रियंका निक, दीपिका रणवीर सहित ये जोड़ियां करती है एक साथ वर्कआउट, खुद को रखते है फिट और स्ट्रांग!

दोस्तों बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। सितारों ने अपने डेली रूटीन में वर्कआउट और योगा को शामिल कर लिया है, ताकि वह खुद को स्वस्थ और फिट रख सकें। साथ ही ये सेलेब्स अपने फैंस को भी वर्कआउट और एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करते हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। हालांकि, स्टार्स इस मौके पर भी अपने पार्टनर के साथ नजर आते हैं। ऐसे में आज आपको उन स्टार कपल्स के बारे में बता रहे है जो मिलकर एक्सराइज को एंजॉय करते हैं।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हैं और दोनों हमेशा अपने फैंस को प्रेरित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों साथ में कई बार वर्कआउट करते देखे गए हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण


बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते है और दोनों अक्सर एक-दूसरे से साथ वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल


बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रोहमन शॉल संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वर्कआउट करना पसंद करती हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा


क्रिकेट टीम के पॉपुलर खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ वर्कआउट करते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों कई बार एक-दूसरे की मदद भी करते हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कम ही सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते हैं। कुछ समय पहले दोनों मालदीव वेकेशन पर गए थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अंडर वाटर वर्कआउट किया था, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *