बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी पॉपुलर जोड़ियों में से एक है दोनों सितारे अक्सर खबरों में बने रहते है, हाल ही में रणवीर सिंह किराए पर घर लेने की बात को लेकर काफी चर्चा में हैं। खास बात ये है की रणवीर ने उसी बिल्डिंग में किराए पर फ्लैट लिया है जिसमें उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का घर है।
अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक फ़्लैट किराए से लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर ने फ्लैट 3 साल के लिए किराए पर लिया है। यह फ़्लैट ब्यूमोंड टावर्स नाम की उसी 33 मंजिला इमारत में है, जिसके 26वें माले पर उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 4 बीएचके फ्लैट है, जो उन्होंने 2010 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
बता दे की इंडियन एक्सप्रेस ने रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से मिली जानकारी का हवाला देते हुए लिखा है कि रणवीर पहले दो साल के लिए 7.25 लाख रुपए प्रति महीने के हिसाब से किराया चुकाएंगे। जबकि आखिरी साल में उन्हें 7.97 लाख रुपए प्रति महीना देने होंगे। बता दे की किस वजह से रणवीर सिंह ने ये घर किराए पर लिया है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
रणवीर सिंह कबीर खान के निर्देशन में बन रही ’83’ में नजर आएंगे, जो 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी की भूमिका में दिखेंगी। साथ ही दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस मूवी में एक्ट्रेस एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका अदा करेंगी। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …