रणवीर सिंह ने शेयर की 7 साल पुरानी तस्वीर,ऐसे निहारते थे दीपिका को रणवीर!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की सबसे खुबसूरत जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ऑनस्क्रीन और रियल लाइफ दोनों तरह से लोगो को बहुत पसंद हैं।दोनों ही सितारे एक दुसरे को बहुत प्यार करते है और एक दूसरे के लिए प्यार ज़ाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बता दे की रणवीर कई बार ये दिखा चुके हैं कि वो दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं।

ता दें कि रणवीर और दीपिका की एक साथ ये पहली फिल्म थी। रामलीला में दोनों साथ में पहली नज़र आए थे और उसी दौरान रणवीर, दीपिका पर दिल हार बैठे थे। फिल्म पर्दे पर हिट रही थी और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। रणवीर का प्यार दीपिका के लिए शादी के बाद नहीं बल्कि शादी से पहले भी उतना ही थी। ये बात तो दोनों कुबूल चुके हैं कि दोनों ‘गोलियों की लीला रामलीला’ फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। रणवीर ने उसी फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो दीपिका को निहारते नज़र आ रहे हैं।

रणवीर ने जो फोटो शेयर की है उसमें दीपिका उनके आगे बैठी है और एक्ट्रेस की बैक रणवीर सिंह की तरफ है। रणवीर उनके पीछे बैठे उन्हें देख रह हैं। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ‘किसी कैप्शन की जरूरत नहीं’ (No caption needed)। एक्टर की इस फोटो पर दीपिका पादुकोण ने भी मज़ेदार कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सात सालों में कुछ नहीं बदला है…’। दीपिका के अलावा इस फोटो पर आयुष्मान खुराना, परीणिती चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस, साकिब सलीम, समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। फैंस को भी कपल की फोटो काफी पसंद आ रही है।

दीपिका और रणवीर को कबीर खान की फिल्म 83 में पति-पत्नी के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया देव का रोल प्ले करेंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 1993 वर्ल्ड कप विक्ट्री की जर्नी को दिखाएगी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *