फिर दिखा रणवीर सिंह का अतरंगी अवतार, लोगो ने बताया -‘इंडियन लेडी गागा’!

दोस्तों बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने ड्रेसिंग सेन्स को लेकर चर्चा में रहते हैं।  हाल ही में वह फिल्मफेयर अवॉर्ड शो से लौटे तो उनका एक आउटफिट फिर सुर्खियों में आ गया। बता दें कि उन्हें बेस्ट लीडिंग ऐक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। रणवीर सिंह कई इवेंट या सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब लुक में नजर आते हैं, जिसे काफी पसंद भी किया जाता है तो कुछ लोग इसका मजाक भी बनाते हैं।


बता दे की हाल ही में 65वां ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का आयोजन गुवाहाटी में किया गया जहा बॉलीवुड फिल्म जगत के सितारे पहुंचे। शो अटैन करने के बाद गोवाहाटी में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड से कई स्टार्स मुंबई वापस लौटे, जहां से स्टार्स के एयरपोर्ट लुक भी सामने आए। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे रणवीर सिंह, जो डिफरेंट लुक में नजर आए थे।

रणवीर का ये स्टाइल कई लोगों को अच्छा लग रहा है, लेकिन कई लोग इसका मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर हो रही इस तस्वीर में कई लोग रणवीर को ‘इंडियन लेडी गागा’ बता रहे हैं जबकि कई लोग उनके डिफरेंट लुक के लिए उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर लिख रहे हैं कि लग रहा है कि रणवीर को गिफ्ट रैप करके छोड़ दिया गया है।बता दें कि रणवीर सिंह अक्सर अपने कपड़ों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने में जरा भी नहीं झिझकते।
https://www.instagram.com/tv/B8nKYIqnQuZ/?utm_source=ig_embed
रणवीर सिंह को उनकी फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल का अवॉर्ड मिला है। वहीं फिल्म में उनकी को-स्टार आलिया भट्ट ने बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड जीता है। इसके साथ ही उनकी फिल्म गली ब्वॉय को करीब 10 अवॉर्ड मिले हैं।


About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *