ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

ऋषि कपूर को बुधवार को मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने एक बातचीत में भाई ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि उनकी तबियत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें एडमिट किया गया है। इस समय अस्पताल में नीतू सिंह ऋषि कपूर के साथ हैं। करीबी बताते हैं कि ऋषि कपूर की तबियत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई, जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाय गया।


भारत लौटने के बाद ऋषि कपूर बिल्कुल स्वस्थ थे, लेकिन खबर है कि पिछले एक महीने से मिस्टर कपूर की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार को उनकी तबियत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पिछली बार जब ऋषि कपूर मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए थे तब एक बातचीत में बताया था, ‘मुझे इंफेक्शन हुआ था और उसका इलाज चल रहा है। कोई घबराने की बात नहीं है। शायद प्रदूषण की वजह से मुझे इंफेक्शन हो गया।’

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था। जब ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में थे, तब उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे, इस बीच बॉलिवुड के कई सितारों ने विदेश में इलाज के दौरान ऋषि कपूर से मुलाकात की थी।

About Shailendra

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *