सलमान-आमिर सहित ये 12 सितारे रहे है क्लासमेट्स, एक को तो हो गया था प्यार!

दोस्तों स्कूल वाले दिन और स्कूल के दोस्त हमेशा याद आते है, ये हमारी ज़िंदगी के सबसे खास पल होते है जहा हम बहुत कुछ सीखते और हमारे साथ पढने वाले बच्चे हमारे दोस्त बन जाते है जिनको हम कभी भी नहीं भूल पते है। जिनको हम हमेशा याद करते है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की दुनियां के कुछ उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। इनमे से कुछ तो एक दुसरे के क्लासमेट्स थे। स्कूल टाइम पर इन्होने सोचा भी नहीं होगा कि भविष्य में ये लोग एक ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होंगे और साथ में काम तक करेंगे। आईये जानते है इन सितारों के बारे में!
सलमान खान और आमिर खान

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि सलमान और आमिर दोनों ही एक ही स्कूल में पढ़ाई कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों की ही फ़िल्में 300 करोड़ के पार जा चुकी हैं। ‘अंदाज अपना अपना’ में तो दोनों की जोड़ी को लोगो ने बहुत पसंद भी किया था। वर्तमान में भी सलमान और आमिर अच्छे दोस्त हैं।
ट्विंकल खन्ना और करण जोहर

ट्विंकल और करण बॉलीवुड के पॉपुलर BFF यानी बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर हैं। ये दोनों ही महारष्ट्र के बोर्डिंग स्कूल में साथ में पढ़ते थे। ये दोनों तब से लेकर आज तक बेस्ट फ्रेंड हैं। करण के चैट शो में इन दोनों ने इस टॉपिक पर बहुत बात भी की हैं।
ऋतिक रोशन और उदय चोपड़ा

ये बात शायद किसी को नहीं पता होगी कि ऋतिक और उदय बचपन से एक दुसरे के पक्के दोस्त हैं। इनकी दोस्ती चौथी क्लास से चल रही हैं। दोनों ने धूम 2 में साथ काम भी किया हैं। आज भी इन दोनों की दोस्ती वैसी ही बरकरार हैं।
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर

‘बागी’ फिल्म में श्रद्धा और टाइगर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। ये दोनों ही नई जनरेशन के सुपरस्टार हैं। दोनों के ही फैंस करोड़ों में हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि ये दोनों ना सिर्फ एक ही स्कूल में पढ़े थे बल्कि एक दुसरे के क्लासमेट्स भी थे। श्रद्धा ने करण जोहर के चैट शो में बताया था कि स्कूल के दिनों में मुझे टाइगर पर क्रश था।
नव्या नवेली नंदा और आर्यन खान

अमिताभ बच्चन की नातिन यानी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या और शाहरुख़ खान का बड़ा बीटा आर्यन खान दोनों ही पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें छाई रहती हैं। कई बार दोनों ने साथ में भी फोटो ली हैं। इसकी वजह ये भी हैं कि लंदन के एक ही स्कूल में पढ़ाई करते हैं।
अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और क्लासमेट्स भी थे।वर्तमान में भी ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं और अक्सर साथ में घूमते फिरते हैं। कृष्णा को फिल्म लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं हैं वहीं अथिया हाल ही में ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नज़र आई थी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *