सलमान- ऐश्वर्या, अक्षय-शिल्पा सहित इन सितारों की अधूरी रह गई प्रेम कहानी!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के कई सितारों के अफेयर की खबरें आती रही हैं। लेकिन इन खबरों की हकीकत क्या होती है, इसके बारे में कोई सटीक जवाब नही दे सकता है। आज आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर्स  खूब चर्चो में रहे लेकिन किसी वजह के चलते इनकी ये कहानी शादी तक नही पहुच पाई। आईये जानते है इन अभिनेत्रियो के बारे में!
सलमान खान और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का इश्क ऐश्वर्या राय का प्यार भी काफी सुर्खियों में रहा था। लेकिन इनकी प्रेम कहानी भी पूरी नही हो सकी। खबरों की माने तो सलमान खान के बुरे बर्ताव के करना ये रिश्ता टूट गया था,  सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या की फिल्मों के शूट्स तक में पहुंच जाया करते थे। ऐसे में ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और बाद में अभिषेक बच्चन से शादी की। सलमान खान आज भी सिंगल हैं।
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की होने वाली शादी खबरे पूरी तरह फ़ैल चुकी थी। लेकिन तभी अचानक खबरें सामने आने लगीं कि दोनों के बीच कुछ खटास आ गई है और रिश्ता टूट गया है। बता दे की कभी भी इसकी साफ वजह सामने नहीं आई। जिसके बाद करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दीपिका ने आरके (रणबीर कपूर) के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन ये रिश्ता भी शादी तक नही पहुच पाया। रणबीर कपूर ने कटरीना कैफ के लिए दीपिका को छोड़ दिया और बाद में कटरीना से भी ब्रेकअप हो गय,  बता दें कि बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली जबकि हाल फिलहाल में रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है।
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के प्यार की खबरे एक समय जौरो पर थी। उस वक्त ऐसा सुनने को मिलने लगा था कि अक्षय और शिल्पा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम न करें लेकिन शिल्पा अपने आपको एक सफल अभिनेत्री के तौर पर देखना चाहती थीं। ऐसे में शिल्पा और अक्षय का ये रिश्ता थम सा गया। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल और शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली।
 
करीना कपूर और शाहिद कपूर

2004 में पहली बार शाहिद कपूर और करीना कपूर फिल्म फिदा में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की जोड़ी को हर कोई पसंद करने लगा था। यहां तक कि दोनों को एक साथ कई फिल्में भी मिलने लगीं। लेकिन कहा जाता है कि 2007 में फिल्म जब वी मेट के शूट के दौरान दोनों के बीच खटास आने लगी और धीरे धीरे ये लव स्टोरी भी खत्म हो गई। हालांकि इसकी सही वजह कभी सामने नहीं आई। गौरतलब है कि करीना ने जहां सैफ अली खान से शादी की तो वहीं शाहिद ने मीरा राजपूत को अपनी पत्नी का दर्जा दिया।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *