मां बनने के बाद 26 किलो वजन घटा चुकी हैं, गर्भावस्था के दौरान हो गई थीं बेहद मोटी!

भारत की सबसे मशहूर विमेन टेनिस प्लेयर और टेनिस सनसनी के नाम से मशहूर सानिया मिर्जा  ने 2018 में बेटे इजहान को जन्म दिया था। सानिया की मानें तो बच्चे के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। इसलिए उन्होंने अपने लिए एक लक्ष्य तय किया था ताकि वो भी फिर फिर और हेल्दी हो सकें और 4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद सानिया ने अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

उन्होंने वादा किया था कि वह अपने वजन को पहले जैसा करके ही दम लेंगी। उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखा दिया है। वह अब तक 26 किलो वजन कम कर चुकी हैं।  सोमवार की सुबह सानिया ने अपने चाहने वालों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह पहले जैसी ही नजर आ रही हैं। गर्भावस्था के दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था। बेटे की डिलीवरी के बाद तो वह बहुत ज्यादा मोटी हो गई थी।

सानिया ने तस्वीरों का साझा करते हुए लिखा है- “अगर मैं कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है, मेरा वजन 89 किलो था और अब 63 किलो है।” उन्होंने 26 किलो वजन कम कर लिया है, जो एक काफी बड़ी बात है। सानिया के पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक हैं। शोएब से शादी के बाद पहली बार सानिया मां बनी हैं। शोएब और सानिया का बेटा इजहान देखने में काफी क्यूट है और अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में बना रहता है।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *