जिनके लिए दुआ पर ट्रोल हो रहे शाहरुख खान, उन लता मंगेशकर के साथ बहुत खास रिश्ता था किंग खान का!

दोस्तों 92 वर्षीय लता मंगेशकर के निधन से देशभर में शोक पसरा हुआ है। रव‍िवार शाम श‍िवाजी पार्क में लता जी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत‍िम विदाई दी गई। उन्हें अपना अंत‍िम प्रणाम कहने शाहरुख खान, रणबीर कपूर, जावेद अख्तर, अनुराधा पौडवाल समेत बॉलीवुड के कई मशहूर हस्त‍ियां पहुंचे। शाहरुख खान ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ लता मंगेशकर को श्रद्धांजल‍ि दी। एक्टर ने दोनों हाथ फैलाए लता दीदी के लिए दुआ पढ़ी (फात‍िहा) और इस्लाम‍िक रीत‍ि-रिवाज के मुताब‍िक उनके पार्थ‍िव शरीर पर फूंका।


शाहरुख ने दुआ मांगने के बाद लता मंगेशकर के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए। लेक‍िन कुछ सोशल मीड‍िया यूजर्स को शाहरुख का दुआ पढ़ना और पैर छूना नजर ही नहीं आया, दिखा तो बस फूंक मारना। इसी बात का बखेड़ा खड़ा करते हुए लोगों ने शाहरुख को ट्रोल कर दिया है कि उन्होंने लता मंगेशकर के पार्थ‍िव शरीर पर थूका। हालांक‍ि ये कतई सच नहीं है। वीड‍ियो में इस बात का सबूत भी है। शाहरुख खान और लता मंगेशकर के बीच जो गहरा रिश्ता था, उससे शायद कुछ लोग अनजान हैं। यही वजह है कि लोग शाहरुख को ट्रोल कर रहे हैं। हकीकत तो ये है कि लता और शाहरुख, एक दूसरे की बहुत कद्र करते थे। शाहरुख लता मंगेशकर को दूसरों की तरह ही ‘दीदी’ बुलाया करते थे, पर उनके कहने और उनके मायने खास थे। लता मंगेशकर भी शाहरुख की बहुत इज्जत करती थीं। वे शाहरुख की कला को काफी पसंद करती थीं। आइए जानें लता दीदी शाहरुख के लिए क्या सोचती थीं।

लता मंगेशकर पर लिखी एक किताब ‘Lata Mangeshkar…in her own voice’ में इसका जिक्र है। शाहरुख की प्रतिभा ने लता मंगेशकर का दिल छू लिया था। किताब के मुताब‍िक लता मंगेशकर कहती हैं- ‘शाहरुख खान कई तरह के रोल्स कर सकते हैं। डर और बाजीगर में वे विलेन थे और फिर दिलवाले दुल्हन‍िया ले जाएंगे में, उन्होंने रोमांट‍िक हीरो को फिर से पर‍िभाष‍ित किया।’पिछले साल शाहरुख खान के जन्मद‍िन पर लता मंगेशकर ने उन्हें बधाई संदेश भेजा था। ये वो समय था जब शाहरुख का बेटा आर्यन खान को ड्रग्स केस में जमानत मिली थी। शाहरुख के लिए अपना संदेश भेजने के अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें लता मंगेशकर ने शाहरुख के लिए सिवाय तारीफों के और कुछ नहीं कहा था।

लता दीदी कहती हैं- ‘मैं इतनी खुश हूं ये सुनकर क‍ि उनका बेटा आख‍िरकार घर आ गया है। मैं शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी का दर्द बस महसूस कर सकती हूं।’ लता ने बताया था कि उन्होंने शाहरुख को पहली दफा सीर‍ियल फौजी में देखा था। उनके अनुसार ‘मैंने शाहरुख खान को पहली बार सीर‍ियल फौजी में देखा था। वो दूरदर्शन का दौर था। उस वक्त भी उनमें कुछ खास बात थी। फिर मैंने उन्हें फिल्म चमत्कार में उर्म‍िला मातोंडकर के साथ देखा। शाहरुख की परफॉर्मेंस मासूमियत और ईमानदारी से भरी थी। बाद में मैंने दीवाना और बाजीगर देखी जिसमें उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। ये साफ था कि शाहरुख किसी भी तरह का रोल निभा सकते हैं।’

कुछ मौकों पर जब शाहरुख को लेकर विवाद हुए तब लता दीदी ने इसपर शाहरुख का साइड भी लिया है। कुछ साल पहले जब शाहरुख खान को लॉस एंजेल‍िस एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था, तब लता मंगेशकर से भी इसपर उनका रिएक्शन मांगा गया। लता ने इंटरव्यू में बस शाहरुख का पक्ष लेते हुए मजाक‍िया लहजे में कहा- ‘शाहरुख पतला हो गया होगा, इसल‍िए उसे पहचान नहीं पाए होंगे’। साफ है कि लता के सामने शाहरुख की गलत‍ियां भी माफ है।

लता मंगेशकर को शाहरुख का डांस भी पसंद था। वे कहती हैं- ‘मुझे याद है कि उन्होंने (शाहरुख ने) कहा था कि उन्हें नृत्य और ताल की कोई समझ नहीं है। पर जब मैंने ‘रुक जा ओ दिल दीवाने’ में उन्हें देखा। उसमें इतनी सही एक्ट‍िंग किया था उन्होंने। फिर छैंया छैंया में उनका डांस। वे किसी सपने कीतरह आगे बढ़ रहे थे।’लता मंगेशकर और शाहरुख खान, दोनों बर्थडे पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देना कभी नहीं भूलते। एक दफा लता मंगेशकर ने शाहरुख को बर्थडे विश करते हुए दिलवाले दुल्हन‍िया ले जाएंगे फिल्म से उनका एक गाना भी डाउनलोड किया था। उन्होंने इसे शाहरुख खान की प्रतिभा के प्रति आदर जताते हुए ट्र‍िब्यूट दिया था।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *