35 लाख रुपए की घड़ी पहनकर, बेटे वियान के साथ शॉपिंग करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर शिल्पा शेट्टी को हाल ही में अपने बेटे बियान शेट्टी के साथ दिवाली की खरीदारी करते देखा गया था और उन्होंने एक घड़ी पहन रखी थी, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये से अधिक थी। दिवाली का मौसम आ गया है और हर कोई खरीदारी कर रहा है। लोग कपड़े, आभूषण, पटाखे और अन्य सामान खरीदते हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने बेटे वियान के साथ जुहू में खरीदारी करती नजर आईं। शिल्पा और उनके नन्हे शहजादे वियान पूरी तरह से त्योहार के रंग में डूबे नजर आए। उन्होंने अपने आउटफिट्स भी उसी अनुसार पहने थे। इस दौरान शिल्पा 35 लाख रुपए से अधिक की घड़ी पहने नजर आईं। चलिए आपको बताते हैं शिल्पा की इस बेहद महंगी घड़ी के बारे में।

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की यह पहली शादी थी, लेकिन राज दूसरी बार शादी कर रहे थे। शिल्पा से पहले राज ने कविता से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी के बाद साल 2012 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा रखा गया, वहीं फरवरी 2020 में एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया। अब शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय करती हैं। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बिजी शेड्यूल में भी अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों को पूरा टाइम देती हैं।


यह 2 नवंबर 2021 की बात है जब शिल्पा शेट्टी को जुहू में अपने बेटे वियान के साथ खरीदारी करते देखा गया था, इस दौरान उन्होंने सफेद एकंल लेंथ चूड़ीदार पायजामा के साथ पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ था। वे दीवाली के उत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने अपनी इस पिंक और व्हाइट ड्रेस को चश्मा, लेयर्ड चेन और स्टेपल सर्पीन वॉच के साथ पेयर किया था। वियान ने भी अपनी मां की तरह ही पिंक कलर का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा पहना हुआ था। मां और बेटे, दोनों ने ब्लैक फेस मास्क लगाया हुआ था और इस ड्रेस में दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे थे। शिल्पा जो ‘Bvlgari’ की सोने की घड़ी पहनी हुई नजर आईं, उसने सभी का ध्यान आकर्षित किया क्योंकि इसकी कीमत 35,17,000 रुपये थी।

बीते दिनों एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दो महीने तक आर्थर रोड जेल में रखने के बाद, राज को रिहा कर दिया गया और तब से राज को नहीं देखा गया है। हाल ही में, राज ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी डिलीट कर दी है। शिल्पा शेट्टी, जिन्हें बॉलीवुड की फिटनेस आइकन के रूप में भी जाना जाता है, न केवल अपनी फिटनेस पर काम करती हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती हैं कि ब्रांडेड एक्सेसरीज जैसे घड़ी और चूड़ियों के साथ अच्छे और ब्रांडेड कपड़े पहनकर उनकी फिटनेस अच्छे से फ्लेक्स हो। इसके अलावा, अभिनेत्री शिल्पा ने सभी को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने 2 नवंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लिखा, ”जैसे ही रोशनी का त्योहार शुरू होता है। सकारात्मकता, खुशी, कृतज्ञता, प्यार और मुस्कान के साथ अपने जीवन को रोशन करें। धनतेरस की शुभकामनाएं, दीपावली की शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें, खुश रहें।”

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *