हिना खान, शिवांगी जोशी, मुनमुन दत्ता सहित जानिए कितनी पड़ी-लिखी है टीवी के ये फेमस अभिनेत्रियां!

दोस्तों बॉलीवुड सितारो की तरह टीवी जगत के सितारे  भी अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। स्टार्स के काम से लेकर पर्नसल लाइफ तक से जुड़ी हर चीज जानना चाहते हैं और इसके लिए वह लगातार उन्हें फॉलो भी करते हैं लेकिन जब टीवी सेलेब्स की शिक्षा की बात आती है, तो इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की हसीनाओं की शिक्षा के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं कि आपकी पसंदीदा अभिनेत्रियां कितनी पढ़ी-लिखी हैं। आईये जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!

हिना खान


हिना खान ने टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस में जाकर अपने धाकड़ अंदाज से फैंस को हैरान किया। हिना ने गुड़गांव के एक मैनेजमेंट स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स पूरा किया था।

निया शर्मा


निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री में अपने फैशन सेंस की वजह से जानी जाती हैं। उनके स्टाइल के फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। निया शर्मा ने दिल्ली के ही एक कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए मुंबई आई थीं।

शिवांगी जोशी


शिवांगी जोशी ने तेजी से टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी और मोहसिन खान की जोड़ी को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में खूब पसंद किया गया। शिवांगी ने देहरादून से अपनी पढ़ाई की है और इसके बाद वह सीधा टीवी इंडस्ट्री में आ गईं।

मुनमुन दत्ता


मुनमुन दत्ता लंबे समय से पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर्स किया है। कुछ समय पहले वह बिग बॉस 15 में भी नजर आई थीं। यहां पर मुनमुन ने कंटेस्टेंट्स को खूब टॉर्चर किया था।

शुभांगी अत्रे


शुभांगी अत्रे टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्हें घर-घर में अंगूरी भाभी के नाम से जाना जाता है। शुभांगी अत्रे एमबीए कर चुकीं हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग व ह्यूमन रिसोर्स में डिग्री हासिल की है।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *