‘मीका दी वोटी’ का नया प्रोमो आया सामने, लड़कियों ने मीका सिंह पर खूब लुटाया प्यार!

अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन गानों के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह जल्द ही अपनी जीवनसाथी की तलाश शुरू करने वाले हैं। बीते काफी समय से हर तरफ मीका सिंह के स्वयंवर की चर्चाएं बनी हुए हैं। सिंगर अब जल्द ही नेशनल टीवी पर अपनी शादी रचाने वाले हैं। हाल ही में मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके अपकमिंग शो का लेटेस्ट प्रोमो है। वीडियो की शुरूआत बड़े से स्टेज से होती है। जिससे बेहद ही खूबसूरती के साथ सजाया गया है।

जिसके बाद स्टेज पर मीका के बड़े भाई दलेर मेंहदी आते हैं। वहीं सिंगर मशहूर सिंगर शान शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। टीवी के कई स्टार्स डांस परफॉर्मेंस देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मीका के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

मीका सिंह ने शो का एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें चार लड़कियों की शानदार एंट्री देखने को मिल रही है। चारों की चारों लड़कियां अपने-अपने अंदाज में उन्हें इम्प्रेस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। वहीं एक लड़की को घुटनों पर बैठकर कहती हैं कि “आई लव यू मीका सिंह।” इस दौरान मीका भी खूब मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीका के स्वयंवर के खूब चर्चे हो रहे हैं।

टेलीविजन पर मीका दी वोटी शो 19 जून को दस्तक देगा। शो को शान ही होस्ट करेंगे। साथ ही इस स्वयंवर का हिस्सा 12 लड़कियां बनेंगी। शो में लड़कियों से कई तरह के टास्क भी कराए जाएंगे। शो के अंत में 12 लड़कियों में से एक लड़की वो होगी जिसका हाथ मीका हमेशा के लिए थामेंगे। इस पल का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *