पूर्व क्रिकेटर और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। मौजूदा वक्त में सीके खन्ना बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। 90 के दशक के आखिर में भारतीय क्रिकेट के ऐसे कप्तान के रूप में जरूर जाना जाता है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के तेवर बदलकर उसे गजब के आत्मविश्वास और विलपॉवर से लैस किया।
अपने क्रिकेट करियर के दौरान सौरव गांगुली अपनी शानदार बैटिंग, अच्छी कप्तानी के लिए खबरों में रहते थे लेकिन तभी बॉलीवुड की एक हसीना को देखकर इस प्रिंस का दिल बेकाबु हो गया और उस हसीना से अफेयर को लेकर भी वो सुर्खियों में रहने लगे। इस मौके पर बताते हैं सौरव गांगुली की लव स्टोरी। उन्होंने घर वालों को बिना बताए बचपन की दोस्त डोना डोना रॉय से शादी कर ली थी। इसके बाद ऐसी स्थिति बनी कि उन्हें दोबारा शादी करनी पड़ी।
एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने अपनी शादी का किस्सा बताया था। सौरव गांगुली और डोना रॉय एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। दोनों पड़ोसी थे। सौरव गांगुली ने अपनी पहली डेट याद करते हुए बताया था कि पहली बार कोलकाता में मंदारिन नाम के एक चीनी रेस्तरां में दोनों की मुलाकात हुई थी। डोना रॉय को याद है कि सौरव ने बहुत सारे खाने का ऑर्डर दिया था। आश्चर्य की बात है कि पूरा खाना खत्म हो गया था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार बढ़ने लगा।
सौरव के माता-पिता शुरू में इसके खिलाफ थे, लेकिन वे धीरे-धीरे इसके लिए राजी हो गए। लेकिन डोना के पिता राजी नहीं हुए। 1996 में इंग्लैंड टूर पर जाने से पहले सौरव ने डोना को प्रपोज कर दिया था। जब सौरव लौटे तो पहले रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी का प्लान बनाया। लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, वहां भीड़ लग गई। मजबूरी में बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।इसके बाद 12 अगस्त, 1996 को इस कपल ने गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली।
जब डोना के माता-पिता को इसके बारे में पता चला तो वे गुस्से में थे। हालांकि बाद में दोनों परिवार के लोग मान गए। फिर 21 फरवरी 1997 को एक औपचारिक विवाह समारोह हुआ, जहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। सौरव की वाइफ डोना ओडिशी डांसर हैं। वो खुद का डांस स्कूल भी चलाती हैं और योगा, कराटे भी जानती हैं। सौरव और डोना की बेटी सना गांगुली का जन्म नवंबर 2001 में हुआ। वे भी अपनी मां की तरह डांसर हैं। बता दे की शादी के महज डेढ़ साल बाद ही सौरव की शादीशुदा जिंदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा की एंट्री हो गई थी लेकिन बाद में दोनों मर्ज़ी से अलग हो गये थे।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …