तैमूर अली खान ने भी सीख ली टपोरियों की भाषा, पैपराजी को देख बोले ऐ भाई लोग!

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान मीडिया में छाए रहते हैं। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। फैन्स तो रोते हुए तैमूर में भी क्यूटनेस देख लेते हैं। तैमूर पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड हैं। अब वो अपनी अदाओं और अपनी बातों से भी लोगों को दीवाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे। ऐसे में अब तैमूर का एक नया टैलेंट सामने आया है। तैमूर ने मुंबई की भाषा यानी कि टपोरी भाषा सीख ली है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

बता दे की हाल ही में तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर और नानी बबीता कपूर के साथ नजर आए। तैमूर और करीना को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो खींचने लगे। तैमूर पैपराजी को देख अचानक ही बोल पड़े ‘ए भाई लोग’। तैमूर के मुंह से ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

तैमूर के मुंह से ये टपोरी भाषा सुन करीना भी खुद को हंसने से नहीं रोक सकीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी तैमूर ने पैपराजी से अपनी क्यूट बोली जवाब दिया है। एक बार पैपराजी के द्वारा तैमूर कहकर पुकारने पर तैमूर ने उन्हें कहा था कि उन्हें टिम कहें। इस तरह के क्यूट वीडियोज तैमूर के काफी वायरल होते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

#kareenakapoorkhan with mom & son #taimuralikhan snapped at bandra today #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


बता दे की करीना कपूर जल्द ही फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके अलावा इन दिनों वो आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। साथ ही वे करन जोहर की फिल्म तख़्त में भी नज़र आने वाली है।


About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *