बिन शादी किए ये एक्ट्रेसेस बनीं मां, अनाथ बच्चियों को गोद लेकर बनाया उनका भविष्य!

दोस्तों जीवन में एक महिला के लिए सबसे बड़ी खुश माँ बनना होता है, हर लड़की के लिए मां बनना, एक खास अहसास होता है। इस अनमोल रिश्ते को हर मां सहेज कर रखती है। बॉलीवुड में यूं तो हजारों ऐसी महिलाएं जिन्होंने पति से अलग होकर बच्चों की अकेले परवरिश की लेकिन ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने शादी किए बिना अनाथ बच्चों को गोद लिया और उनकी देखभाल कर रहीं हैं। आईये जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!
प्रीति जिंटा

बॉलीवुड फिल्म जगत की डिंपल गर्ल अभिनेत्री प्रीति जिंटा शादी से पहले ही 34 लड़कियों की माँ बन चुकी थीं। बता दे की अभिनेत्री प्रीति अपने अपने 34वें जन्मदिन पर 34 लड़कियों की माँ बनने का फैसला किया। बता दे की प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश में 34 लड़कियों को मधुर मिरेकल स्कूल से गोद लिया था। प्रीति इन सभी बेटियों की शिक्षा से लेकर खाने पीने तक का पूरा खर्च उठाती हैं।
रवीना टंडन 

बॉलीवुड फिल्म जगत की मस्त मस्त गर्ल अभिनेत्री रवीना ने मात्र 21 वर्ष की उम्र में माँ बनने का फैसला किया था। बता दे की इन्होने पूजा और छाया नाम की दो लड़कियों को गोद लिया था। उस समय दोनों लड़कियों की उम्र सिर्फ 8 और 11 वर्ष की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह उन्होंने अनिल थडानी से शादी करने से पहले किया था।
सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन केवल 25 वर्ष की थीं, जब उन्होंने अपनी छोटी बेटी रीनी को अपनाया था। कई लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए लेकिन सुष्मिता को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद उन्होंने एक और बेटी अलीशा को गले लगाकर गोल लिया। सुष्मिता और भी कई ऐसे कार्यक्रम चलाती हैं, जिनसे गरीब और बेसहारा लोगों को आर्थिक मदद मिलती है।
शोबना 

पद्मश्री अवार्ड विजेता कथक नृत्यांगना और साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोबना ने उस समय सबको चौका दिया था, जब उन्होंने एक बच्ची को गोद लेने का फैसला किया। शोबना ने 6 महीने की एक बच्ची को गोद लिया, जिसका नाम उन्होंने अनंता नारायणी रखा। एक्ट्रेस शोभना ने 2010 मे एक बच्‍ची को गोद लिया था।
साक्षी तंवर

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में 4 बेटियों की मां बनीं साक्षी तंवर ने 2018 में एक बच्ची को गोद लिया। साक्षी बेटी को मां लक्ष्मी का वरदान मानती हैं। इसलिए उन्होंने बेटी को ‘दित्या’ नाम दिया, जो कि मां लक्ष्मी का ही एक नाम है। बेटी के बारे में एक बार बात करते हुए उन्होंने कहा था कि ‘दित्या’ उनकी सभी प्रार्थनाओं का फल है और वे खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं।
सनी लियोन

बॉलीवुड फिल्म जगत की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन ने बेटी निशा को गोद लिया था। सनी और उनके पति डेनियल मिलकर इसे पालते हैं। सनी पहले अमेरिका में रहती थीं लेकिन अब वह इंडिया में ही शिफ्ट हो गई हैं। सनी लियोन सरेगेसी की मदद से 2 बच्चों की माँ भी बन चुकी हैं। सनी लियोन अपने तीन बच्चों के साथ ख़ुशी से जीवन बिता रही हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *