बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रचाई थी कम उम्र में शादी, कोई 15 तो कोई 16 साल में बनीं थी दुल्हनिया!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी चर्चा है। उनके फैंस को उनकी शादी का बहुत बेसब्री इंतज़ार कर रहे है, ऐसा माना जा रहा है कि 17 अप्रैल को ये कपल शादी के बधन में बंध जाएगा। आलिया बाॅलीवुड में काफी नाम कमा चुकी हैं। आलिया की उम्र अभी 29 साल है। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो अब एक के बाद एक लगातार शादी के बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सितारें ऐसे भी है जिन्होंने उम्र से पहले ही शादी की। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहें है जिन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली और कईयों ने तो बॉलीवुड में काम करना भी छोड़ दिया। आईये जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!


डिंपल कपाड़िया

जानी मानी अभिनेत्री डिंपल ने 16 साल की उम्र में एक्टर राजेश खन्ना से शादी रचाई थी। इसी दौरान उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ से लाखों युवाओं का दिल जितने वाली डिंपल कपाड़िया पर काका का भी दिल आ गया था। दोनों की शादी 1973 में हुई थी उस समय डिंपल महज 16 साल की थी। वहीं, काका और उनकी उम्र में एक बड़ा फासला रहा है लेकिन शादी की कुछ सालों के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसके बाद ये कपल अलग रहने लग गया था।

उर्वशी ढोलकिया

टीवी जगत की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी 15 साल की उम्र में शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद यानी 16 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म भी दे दिया था। जिनका नाम सागर और क्षितिज है। मां बनने के बाद ही उर्वशी का पति से तलाक हो गया था।

सायरा बानो

70 के दशक की मशहूर जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 11 अक्टूबर 1966 को शादी की थी। उस समय सायरा 22 और दिलीप उनसे दोगुने 44 साल के थे। 12 साल की उम्र में सायरा बानो दिलीप की दीवानी हो गई थीं। बता दें कि साल 2021 में दिलीप कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी।

भाग्‍यश्री

फिल्म ‘मैंने प्‍यार किया’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस भाग्‍यश्री की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है। उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड हिमालय से शादी कर ली थी। वह और हिमालय एक-दूसरे को स्‍कूल के दिनों से चाहते थे। भाग्‍यश्री के माता-पिता इस रिश्‍ते के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने भागकर शादी की थी।

बबीता

बबीता ने रणधीर कपूर से 23 साल की उम्र में शादी की थी। दोनों बचपन से दोस्त थे। इस शादी के लिए रणधीर के पिता राज कपूर ने शर्त रखी थी कि अगर शादी के बाद बबीता एक्टिंग छोड़ दें, तो वे राजी हो जाएंगे। बबीता ने शर्त मान ली और 6 नवंबर 1971 को दोनों की शादी हो गई।

नीतू कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार चिंटू यानी ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर ने भी 21 साल की उम्र में एक्टर संग सात फेरे लिए थे।  नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लव मैरिज की थी। दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी काफी फेमस रही है। आपको बता दें कि जिस वक्त नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ का शादी की वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *