प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी? विवेक दहिया ने कही ये बात!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साथ मिलकर होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। बता दे की 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों को जोड़ी उनके फैंस को काफी पंसद भी है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शेयर करते रहते है लेकिन फ़िलहाल दिव्यांका अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों लेकर चर्चा में है।

बता दे की दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। फिलहाल वे स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘द वॉइस’ को होस्ट कर रही हैं। इस दौरान की उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। तस्वीर में दिव्यांका ने जो आउटफिट पहना था उसमें उनका पेट थोड़ा हाईलाइट हो रहा था, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी खबरें आने लगी।

हाल ही में इस खूबसूरत जोड़ी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और जवाब दिया है। दिव्यांका और विवेक ने इसके पीछे की सच्चाई बताई. दिव्यांका ने कहा- ‘जिस व्यक्ति ने उस तस्वीर को एडिट किया है, वो बहुत प्रतिभाशाली है। उसने वास्तव में मेरी तस्वीर को इस तरह से एडिट किया है कि मेरा पेट बेहद बड़ा दिख रहा है। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन था।

वहीं विवेक ने दिव्यांका को बीच में काटते हुए और मजाक करते हुए कहा- “ये कोई एडिटिंग नहीं है। यह सच्चाई है। हमने इसे हटा दिया है और इसे अभी एक तरफ रख दिया है। जब भी हमें ऐसी कोई अफवाह चाहिए होती है तो हम तकिया लगाकर पेट फुलाकर फोटो क्लिक करा लेते हैं और जब हम चाहें इसे हटा देते हैं।

बता दे की अभिनेत्री दिव्यांका ने यह भी बताया कि उन्हें तस्वीर को देखकर बहुत हंसी आई थी। मेरे फैंस फोटो को लेकर गुस्सा थे, लेकिन मुझे बहुत हंसी आई। ये दिलचस्प था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दिव्यांका की प्रग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी है। इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं।
 
 

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *