प्रियंका चोपड़ा की ग्रैमी वाली वाइट ड्रेस इंडियन फैंस को नहीं आयी पंसद , सोशल मीडिया जमकर किया ट्रोल!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स का हिस्सा बनीं। ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। लेकिन अपनी जिस ड्रेस को लेकर प्रियंका इंटरनेट पर सेंसेशन बनी हुई हैं, कई इंडियन ऑडियंस को यह बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जमकर उनकी इस ड्रेस की आलोचना कर रहे हैं।

इससे पहले भी प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर कई बार ट्रोल होती रही हैं। एक बार फिर याद दिला दें कि प्रियंका अपने वाइट गाउन को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे पहनकर वह ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में पहुंची थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की नेकलाइन नाभि से नीचे तक नजर आई और शायद उनका यही अंदाज़ हमारे इंडियन ऑडियंस को पसंद न आया।

बता दें कि जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आनी शुरू हुई, लोग उनके इस स्टाइल की तुलना हॉलिवुड ऐक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज से करने लगे, जो साल 2020 में आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान कुछ ऐसी ही ड्रेस में नजर आई थीं। जेनिफर का वह ग्रीन गाउन भी नाभि से नीचे तक के कट वाला था, जिसकी उस वक्त खूब चर्चा रही थी।

जेनिफर जैसी प्रियंका की इस ड्रेस पर सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। हांलांकि, कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस अच्छी लगी औ तो कई लोगों ने जमकर आलोचना कर डाली। बता दें शादी के बाद प्रियंका स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग खत्म की है।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *