राजकपूर ने लगाया था बॉलीवुड में बोल्डनेस का तड़का, उनकी इन अभिनेत्रियों ने दिखाया था बोल्डनेस का जलवा!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के शोमैन पोपुलर अभिनेता राज कपूर ने 50 साल के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया था और साथ ही कई सुपरहिट फिल्मो का निर्माण भी किया। राज कपूर एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक कामयाब निर्माता और निर्देशक भी थे। राज कपूर को राज कपूर बनाने में इनके पिता पृथ्वीराज कपूर का बहुत बड़ा योगदान है। उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर ट्रोफियां, पद्मभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया। राज कपूर ने बॉलीवुड को न सिर्फ एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी बल्कि एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में पहली बार परदे पर उतारने वाले वही थे। तो चलिए आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन दिए थे।
सिमी गरेवाल-‘मेरा नाम जोकर’

राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी  ग्रेवाल ने निभाया था। सिमी ग्रेवाल उस वक्त की ऐसी अभिनेत्री थी,जिन्होंने इस फिल्म में सबसे पहले न्यूड सीन दिया था।
वैजयंती माला-‘संगम

अभिनेता राज कपूर की फिल्म ‘संगम’ में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। वैजयंती माला ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। वहीं एक्ट्रेस की वजह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई भी की थी।
जीनत अमान-‘सत्यम शिवम् सुदंरम

अभिनेता राज कपूर की साल 1978 में आई फिल्म ‘सत्यम शिवम् सुदंरम’ भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे।
मंदाकिनी- ‘राम तेरी गंगा मैली’

‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे। उनका सबसे ज्यादा खतरनाक सीन झरने के नीचे वाला था। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी से उनका पूरा शरीर साफ दिख रहा था।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *