- Advertisement -
दोस्तों बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल इंडियन आइडल 11 में एक कंटेस्टेंट द्वारा उन्हें किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब भी तेजी से वायरल हो रहा है। इंडिया आइडल 11 शुरुआत से चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों कंटेस्टेंट ने जबरदस्ती जज नेहा कक्कड़ को किस कर दिया था। जिसके बाद सभी चौक गये थे। शो इस घटना के बाद उस कंटेस्टेंट के साथ क्या हुआ इस बात की जानकारी सामने आई है।

बता दें कि इन दिनों नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 11 को जज कर रही हैं। उनके साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक भी जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों राजस्थानी वेशभूषा में एक कंटेस्टेंट मंच पर आया और नेहा कक्कड़ से मिलने की जिद करने लगा। नेहा जैसे ही मंच पर उससे मिलने आईं, उस लड़के ने उन्हें गले लगाते हुए गाल पर जबरन किस कर लिया जिसे देखकर अनु मलिक और विशाल ददलानी भी शॉक्ड हो गए।

बता दे की सोशल मीडिया पर अन्य लोगों ने भी इस कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी। लोग विशाल ददलानी से पूछ रहे थे आपने आपके सामने ऐसा कैसे होने दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा सर उस लड़के को एक जोरदार चांटा मारना चाहिए था। उसकी हिम्मत कैसे हुई। विशाल ने इस पर रिप्लाई दिया।

विशाल ने रिप्लाई देते हुए लिखा- इतना सब होने के बाद हमने डिसाइड किया हमें पुलिस को बुलाना चाहिए। हम पुलिस को बुलाने वाले थे लेकिन नेहा ने कहा हम उस लड़के को पुलिस को नहीं सौंपेंगे। हमें उस लड़के को मनोवैज्ञानिक सपोर्ट देना चाहिए। हम कोशिश करेंगे उस लड़के का बेहतर इलाज हो सके। बता दें कि नेहा को किस करने वाले उस लड़के का नाम मिलन राजपूत है।
- Advertisement -