सालभर भी नहीं टिक पाई इन सेलिब्रिटीज़ की शादी, जानें क्या थी शादी टूटने की वजह!

दोस्तों बॉलीवुड में शादी टूटना कोई बड़ी बात नहीं है। ग्लैमर इंडस्ट्री में शादी का रिश्ता ज़िंदगीभर न चले, तो किसी को हैरानी नहीं होती लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज़ ऐसे भी हैं, जिनकी शादी सालभर भी नहीं टिक पाई। आखिर क्या थी इन सेलिब्रिटीज़ की शादी टूटने की वजह।


रेखा – मुकेश अग्रवाल 


बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के हाथों में शायद शादी की रेखा थी ही नहीं, तभी तो उनकी कोई भी शादी टिक नहीं पाई। रेखा और मुकेश अग्रवाल ने 4 मार्च, 1990 को एक मंदिर में शादी की, लेकिन उनकी शादी सालभर भी नहीं चल पाई और मुकेश ने मौत को गले लगा लिया। कहा जाता है कि मुकेश ने रेखा का दुपट्टा गले में बांधकर सुसाइड किया था, जिसके बाद मुकेश के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने रेखा को बहुत कोसा था। बता दें कि रेखा की शादी एक्टर विनोद मेहरा से भी हुई थी, लेकिन ये शादी भी टिक नहीं सकी। रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी भी जग जाहिर है। इसके अलावा रेखा का नाम नवीन निश्चल, विश्वजीत, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा, संजय दत्त, अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स से जुड़ा। रेखा आज भी किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, ये बात आज भी रहस्य बनी हुई है। कई लोग तो ये भी कहते हैं कि रेखा अपनी मांग में अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं।

दिव्या भारती – साजिद नाडियाडवाला 


बहुत कम उम्र और बहुत कम समय में बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती ने 18 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। 20 मई, 1992 को दिव्या भारती ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से धर्म बदलकर निकाह किया था। हैरान करने वाली बात यह थी कि शादी के महज 11 महीने बाद ही 1993 दिव्या भारती की मौत हो गई थी। दिव्या भारती जितनी जल्दी सबकुछ पाया, उतनी जल्दी ही सबकुछ खो भी दिया।

करन सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम


इस समय बिपाशा बसु के पति करन सिंह ग्रोवर ने पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ की थी। बता दें कि करन सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी है। करन सिंह ग्रोवर पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ की थी, लेकिन ये शादी सिर्फ दस महीने ही चल पाई। इसके बाद करन ने जेनिफर विंगेट से शादी की और ये शादी भी दो साल से ज्यादा नहीं टिक पाई। फिर करन सिंह ग्रोवर ने तीसरी शादी एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ की और फिलहाल वो बिपाशा के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर है।

सारा खान – अली मर्चेंट


टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सारा ने साल 2010 में ‘बिग बॉस’ शो में अली मर्चेंट से शादी की थी। उस समय सारा खान और अली मर्चेंट की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन शादी के 2 महीने में ही सारा को घुटन महसूस होने लगी और उन्होंने अली मर्चेंट से तलाक ले लिया। वहीँ इस विषय पर अली ने कहा था कि सारा से शादी करना उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।

पुलकित सम्राट – श्वेता रोहिरा


पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद पुलकित सम्राट और यामी गौतम के अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में आने लगी। पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा भी एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और 2015 में दोनों अलग हो गए।

मल्लिका शेरावत – करन सिंह गिल


बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। उनकी शादी भी चर्चा का विषय थी, लेकिन मल्लिका ने कभी अपनी शादी की बात को स्वीकारा नहीं। ऐसा कहा जाता है कि मल्लिका शेरावत कभी इस बात को नहीं मानतीं कि वो शादी कर चुकी हैं। कुछ तस्वीरें मल्लिका शेरावत की शादी की गवाही देती हैं। ख़बरों के अनुसार, मल्लिका शेरावत ने पायलट करन सिंह गिल से शादी की, लेकिन उनकी शादी सिर्फ एक साल ही चल पाई।

मनीषा कोइराला – सम्राट

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट से वर्ष 2010 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और दो साल बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। मनीषा कोइराला का नाना पाटेकर के साथ अफेयर था, लेकिन उनके साथ भी मनीषा का रिश्ता शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया। बता दें कि मनीषा कोइराला ने कैंसर से भी जंग जीती है।

कल्कि कोचलिन- अनुराग कश्यप


एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने 2011 में शादी की। दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती थी, लेकिन इनकी शादी सिर्फ दो साल ही चल पाई। वर्ष 2013 में कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। ख़बरों के अनुसार, अनुराग की हीरोइनों से नजदीकी बढ़ती जा रही थी और ये कल्कि को पसंद नहीं था, जिसके कारण दोनों ने अपने रास्ते बदल दिए।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *