जब जैकलिन को बितानी पड़ी सलमान खान के साथ फार्महाउस पर कई रातें, जानिए क्या था पूरा मामला!

दोस्तों श्रीलंकन ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है। बीते कुछ समय से वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में इससे कोई कमी नहीं आई है। इन दिनों वे अपने बॉयफ्रेड सुकेश चंद्रशेखर को लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है। वहीं कुछ समय पहले उन्हें ईडी ने एयरपोर्ट पर रोक लिया था। दरअसल जैकलीन 200 करोड़ रुपए के मामले की जांच का पार्ट हैं। वे भी शक के दायरे में आ चुकी हैं।


जैकलिन बीते कई सालों से बॉलीवूड में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई सितारों संग काम किया है। इस दौरान उनका कई अभिनेताओं और फिल्म डायरेक्टर्स के साथ नाम भी जुड़ा। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान भी इसमें से एक हैं। सलमान और जैकलीन ने सबसे पहले 2014 में आई फिल्म ‘किक’ में एक साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर के किस्से वायरल होने लगे। जैकलिन को कई मौकों पर सलमान के साथ देखा गया।

जैकलीन और सलमान का नाम उस समय और भी सुर्खियों में आया था जब दोनों ने फॉर्महाउस पर एक साथ कई रातें बिताई थी। बात बीते वर्ष की है जब कोरोना काल शुरू हो गया था। ऐसे में सलमान अपने फॉर्महाउस पर फंस गए थे। इस बीच उन्होंने जैकलिन फर्नांडीस को अपने पास बुला लिया था। उन्होंने इसी दौरान जैकलिन संग एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया जो बाद में बहुत वायरल हुआ। कहने को तो जैकलिन इस म्यूजिक वीडियो के लिए भाईजान के फॉर्महाउस पर आई थी, लेकिन फैंस और मीडिया ने इसके कुछ और भी मतलब निकाल लिए।

कहा जाता है कि ! उस समय फार्म हाउस पर जैकलिन और सलमान खान के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में दोनों ने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। इस दौरान जैकलिन और सलमान की साथ वाली कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने जैकलिन पर खूब ताने कसे थे। लोग तो ये तक बोलने लगे थे कि सलमान खान जैकलीन को भी नहीं छोड़ने वाले हैं।

सलमान के अलावा जैकलीन का नाम अभिनेता रितेश देशमुख के साथ भी जुड़ चुका है। ये तब कि बात है जब जैकलिन ने बॉलीवुड में फिल्म अलादीन से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो रितेश थे। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान जैकलिन को रितेश से प्यार हो गया था। हालांकि तब रितेश जेनिलिया डिसूजा को डेट कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने जैकलिन को सिरियसली नहीं लिया और दोनों के बीच कुछ गंभीर नहीं हो पाया।

रितेश और सलमान के अलावा जैकलीन का नाम फिल्म डायरेक्टर साजिद खान से भी जुड़ चुका है। वहीं इन दिनों उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर से जोड़ा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि उनका यह रिलेशनशिप और कितने दिनों तक चलता है। क्या दोनों शादी रचाते हैं या जैकलीन फिर किसी नए शख्स के साथ रिलेशनशिप में जाती है। वहीं उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों से भी बाहर निकलना है। एक बार फिर से अपनी इमेज फैंस के बीच सुधारनी है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *