इस व्यक्ति के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है मौनी रॉय, जानिए कौन है ये व्यक्ति और कैसे हुई इनकी मुलाकात!

दोस्तों बॉलीवुड और टीवी जगत की अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री 27 जनवरी, 2022 को गोवा में बीच वेडिंग करने जा रहीं हैं। कोरोना की वजह से इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि मौनी रॉय की गोवा के कैंडोलिम में सूरज नांबियार के साथ बीच वेडिंग होगी। जहां उनकी शादी 27 जनवरी को होगी, वहीं उनका संगीत और हल्दी सेरेमनी 26 जनवरी को होगा। ऐसे में अभिनेत्री के प्रशंसक उनके होने वाले पति सूजर नांबियार के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। यही कारण है कि आज हम आपको मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड सूरज के बारे में बताने जा रहे हैं।

सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन माता-पिता के यहां हुआ था। सूरज ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की थी। 2008 में, उन्होंने आर.वी.इंजीनियरिंग कॉलेज, बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। नांबियार का एक भाई है जिसका नाम नीरज है, जो पुणे स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। वहीं सूरज दुबई में स्थित एक भारतीय व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं।

सूरज की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि उन्हें घूमने और पढ़ना का बहुत शौक है। सूरज नांबियार से मौनी रॉय की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्हें पार्टियों में कई बार एक साथ देखा गया है। बता दें कि अभिनेत्री ने सूरज और उनके परिवार के साथ 2021 न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया था। और बाद में मार्च के महीने में, वह सूरज के माता-पिता से उनकी करीबी दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर भी मिलीं थी। इसके बाद से उनकी शादी की अफवाहों उड़ने लगीं। वहीं अब खबरें आ रहीं हैं कि दोनों 27 जनवरी, 2022 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *