दोस्तों हाल में टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस नियति जोशी को डेंगू हो गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर ये दुखद खबर शेयर की है। नियति जोशी ने अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जल्द ही वापसी करूंगी। डेंगू हो गया है।
बता दे की टीवी अभिनेत्री नियति जोशी से पहले मोहिसिन खान (कार्तिक) को डेंगू हुआ। उन्होंने ट्वीट कर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा- ”डेंगू हो गया है। बाहर ज्यादा देर रुकने पर सर्तक रहे। इंशाअल्लाह जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।” मोहसिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में कार्तिक गोयनका का लीड रोल निभा रहे हैं। इस सीरियल में कार्तिक और नायरा की जोड़ी प्रशंसकों को खूब रास आती है।
मोहसिन और नियति से पहले एक्टर जैन इमाम और ईशा सिंह को भी डेंगू होने की खबर सामने आई। बात करें नियति जोशी की तो वे शो में कार्तिक की सौतेली मां का रोल निभा रही हैं। नियति ने एक्ट्रेस पारुल चौहान को रिप्लेस किया है। नियति जोशी के काम को लोग पसंद कर रहे हैं।
कार्तिक-नायरा की लव स्टोरी पर बेस्ड फैमिली शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे करने का जश्न मनाया है। ये शो सबसे लंबे चलने वाले शो की फेहरिस्त में शामिल हो गया है। 3000 एपिसोड पूरे करने की खुशी ने मेकर्स ने कई सारी पार्टियां रखी थीं। इस सेलिब्रेशन को धूमधाम से मनाया गया था। पार्टी में लीड एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने जमकर डांस करते नजर आये थे।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …