‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के इन एक्टर्स की लव लाइफ नहीं रही सफल, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी का तलाक!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने कोएक्टर्स संग ही दिल लगाया। इनमें से कुथ ने शादी भी कर ली है। वहीं कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं जिनकी लव लाइफ कुछ खास नहीं रही। इनमे से कुछ का ब्रेकअप हुआ तो कुछ का तलाक। आइए जानें इस शो के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में!


संजीव सेठ और रेशम टिपनिस

शो में विशंभरनाथ माहेश्वरी का किरदार निभाते हैं संजीव सेठ। संजीव सेठ की एक्ट्रेस रेशम टिपनिस संग शादी हुई थी। सादी के करीब 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

करण मेहरा और निशा रावल

करण मेहरा ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाते थे। करण मेहरा ने निशा रावल से शादी की थी। हालांकि दोनों की लव लाइफ बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही। साल 2021 में दोनों ने एख दूसरे के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था।

सचिन त्यागी और रक्षंदा खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में सचिन त्यागी मनीष गयनका के किरदार में नजर आते हैं। मनीष गोयनका की पहली शादी असफल रही थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद सचिन ने एक्ट्रेस रक्षंदा खान से दूसरी शादी की।

रोहन मेहरा और कांची सिंह

रोहन मेहरा शो में नक्श की भूमिका निभाते थे। शो में ही गायू का किरदार निभाने वाली कांची सिंह के साथ उन्हें प्यार हुआ और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इनका रिश्ता टूग गया और ब्रेकअप हो गया।

अंशुल पांडे और प्रियंका उधवानी

अंशुल पांडे और प्रियंका उधवानी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नमन और करिश्मा का किरदार निभाते थे। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में दोनों ने ब्रेकअप के बाद अपने रास्ते जुदा कर लिये।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *