जब सलमान खान ने किया था डेब्यू उस वक्त बच्चियां थीं 10 एक्ट्रेस, सई मांजरेकर, दिशा का नहीं हुआ था जन्म!

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर फिल्म जगत के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की है। अब सलमान खान ने कई अभिनेत्रियों का करियर बनाया है।

बता दे की सलमान खान की ये एक्ट्रेस सलमान के डेब्यू के 10 साल बाद पैदा हुईं थीं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1998 में हुआ था। ऐसे आज आपको सलमान खान की 10 अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जो सलमान खान के डेब्यू के वक्त बच्ची हुआ करती थी या उनका जन्म हुआ था आईये जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में!
करीना कपूर

बॉलीवुड फिल्म जगत की अभिनेत्री करीना कपूर ने सलमान के साथ ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सलमान के डेब्यू के वक्त करीना की उम्र करीब 8 साल थी। करीना का जन्म 21 सितंबर, 1980 का है।
कैटरीना कैफ

बॉलीवुड अभनेत्री कैटरीना कैफ ने सलमान के साथ ‘पार्टनर’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, भारत जैसी फिल्मों में काम किया है। सलमान के डेब्यू के वक्त कटरीना कैफ 5 साल की थीं। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हुआ।
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा ने सलमान के साथ ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फिल्मों में काम किया है। जब सलमान ने डेब्यू किया था तो उस वक्त प्रियंका 6 साल की थीं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को हुआ।
जरीन खान

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने सलमान के साथ फिल्म ‘वीर’ में काम किया है। सलमान के डेब्यू के वक्त जरीन महज 1 साल 3 महीने की थीं। जरीन का जन्म 14 मई, 1987 को हुआ था।
सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी के साथ ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। सलमान के डेब्यू के दौरान सोनाक्षी करीब 1 साल की थीं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून, 1987 को हुआ था। बता दे की सलमान खान के साथ उनकी फिल्म दबंग 3 में नज़र आ चुकी है।
जैकलीन फर्नांडीज

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान ने ‘किक’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है। सलमान की डेब्यू फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ के समय जैकलीन की उम्र 3 साल की थी। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त, 1985 को हुआ था।
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘सुल्तान’ में उनके साथ काम किया है। सलमान ने जब डेब्यू किया था तो उस वक्त अनुष्का महज 4 महीने की थीं। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था।
सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर ने सलमान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम किया है। 1988 में सलमान की डेब्यू फिल्म के दौरान सोनम 3 साल की थीं। सोनम का जन्म 9 जून, 1985 को हुआ।
दिशा पाटनी

बॉलीवुड फिल्म ‘भारत’ में दिशा पटानी पहली बार सलमान खान के साथ पहली नजर आईं थीं। बता दे की दिशा का जन्म सलमान की डेब्यू फिल्म रिलीज होने के करीब 4 साल बाद हुआ था। दिशा का जन्म 13 जून, 1992 को हुआ। जल्द ही वे उनकी आने वाली फिल्म राधे फिल्म में उनके साथ नज़र आने वाले है।

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *