आमना शरीफ की वजह से करण सिंह ग्रोवर कसौटी जिंदगी की से बाहर हुए?

दोस्तों टीवी के पोपुलर शो कसौटी जिंदगी की से मिस्टर बजाज यानी करण सिंग ग्रोवर शो से छोड़ने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी एग्जिट के बारें में बताया। अब खबरें हैं कि करण सिंह ग्रोवर शो से बाहर होने की वजह है कोमोलिका की एंट्री को बताया जा रहा है।

एंटरटेंमेंट पोर्टल ने सोर्स के हवाले से लिखा- शो में अब कोमोलिका यानी आमना शरीफ नजर आने वाली हैं। शो का ट्रैक कोमोलिका के इर्द गिर्द घूमेगा। वहीं थोड़े समय के लिए मिस्टर बजाज और उनकी फैमिली को गायब कर दिया जाएगा। इसी वजह से करण सिंह ग्रोवर ने शो छोड़ दिया। हालांकि, मेकर्स नए मिस्टर बजाज के लिए काफी जल्दी में हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज बॉस के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू करने वाले हैं।

सोर्स ने आगे कहा अगर मिस्टर बजाज का किरदार आगे आएगा और जरूरत हुई तो करण सिंह ग्रोवर शो में वापसी कर सकते हैं। अभी वो बॉस के दूसरे सीजन में बिजी होने वाले हैं। वहीं शो में कोमोलिका का वैंप अवतार देखने को मिलेगा। बता दें कि शो में जब हिना खान की एग्जिट हुई थी तब मिस्टर बजाज की ग्रैंड एंट्री हुई थी। शो में करण सिंह ग्रोवर को काफी पसंद किया गया।करण सिंह ग्रोवर ने कसौटी जिंदगी की पूरी स्टारकास्ट संग एक फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- अच्छे समय के लिए सभी को धन्यवाद। ये बहुत ही अमेजिंग फेयरवेल थी। आप सभी के साथ काम करना बहुत ही अच्छा था। थैंक्यू एकता कपूर। बता दे की करन काफी समय बाद छोटे परदे पर शो में नजर आये थे इससे पहले वे फिल्मो में नजर आ चुके है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *