बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का नाता बहुत साल पुराना हैं। जब कोई फ़िल्मी सितारा अंडरवर्ल्ड डॉन के साथी किसी पार्टी में या दूसरे फंक्शन में नजर आ जाता था तब काफी बड़ा बवाल होता था। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो अंडरवर्ल्ड के खूंखार अपराधियों को चाहने लगी थी। अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ अफेयर को लेकर बदनाम हुई थीं आईये जानते है इन अभिनेत्रियो के बारे में! ममता कुलकर्णी
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बहुत खुबसूरत और फैमस अभिनेत्री हुआ करती थी, लेकिन ममता का नाम गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी के साथ जुड़ने ने के कारण आज वे गुमनाम जिंदगी जी रही है कुछ समय पहले ड्रग्स रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी का नाम सामने आया था। इस बात की जाँच भी की गई। जिसमें पता चला, कि उनके पति विकी गोस्वामी इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट के मुख्य सरगना है। जिसमे मामता के भी शामिल होने की बात की गई, और आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि विकी से पहले ममता का नाम दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई छोटा राजन से भी जुड़ चुका है।
मंदाकिनी
फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से फैमस हुआ अभिनेत्री मन्दाकिनी का अपने समय ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचना बनाई थ। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद मंदाकिनी ने लोहा, डांस-डांस, जाल, कमांडो, तेजाब जैसी कई फिल्मो में काम किया था। इसके बाद हर डायरेक्टर इनके साथ काम करना चाहता था। उनकी फैन फोलोविंग का कोई हिसाब नहीं था। उनमें से एक फैन अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम भी थे। वो भी मंदाकिनी की खूबसूरती के कायल हो चुके थे। 90 के दशक में दोनों को साथ में भी देखा गया। जिसके बाद ये भी खबरे आई की मंदाकिनी की वजह से दाऊद की शादीशुदा ज़िन्दगी खराब हो रही है।
मोनिका बेदी
बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस मोनिका बेदी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिश्ता होने के कारण मोनिका बहुत सुर्खियों में रही थी, खबरों की माने तो एक्ट्रेस मोनिका बेदी फिल्म के लिए डायरेक्टर्स को अबू सलेम के नाम की धमकी दिया करती थीं। मुंबई ब्लास्ट मामले में अबू को गिरफ्तार किया गया, और मोनिका भी जेल गई। कुछ इस तरह दोनों की प्रेम कहानी का अंत हो गया था।
सोना
हाजी मस्तान और एक्ट्रेस सोना के बीच अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इनकी लव स्टोरी पर फिल्म ‘वन ओपन अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ भी बनी थी। दाऊद इब्राहिम से पहले अंडरवर्ल्ड जगत में हाजी मस्तान का नाम रहा।कहा जाता है, कि मस्तान अपना दिल बी-ग्रेड फिल्मों की अभिनेत्री सोना को दे बैठे थे। बाद में दोनों ने शादी भी की। जिसके बाद हाजी ने पत्नी सोना की कई प्रोड्यूस की। इन्हीं की जिंदगी पर बनी है। अजय देवगन की फिल्म “वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई”। जो हिट साबित हुई थी।