फरहान अख्‍तर और श‍िबानी दांडेकर की शादी के बाद एक्‍स वाइफ अधुना हुईं ट्रोलिंग से परेशान, कहा- सबको ब्‍लॉक करूंगी!

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्‍तर और श‍िबानी दांडेकर निकाह और न ही सात फेरे, दोनों यह शादी नए अंदाज में नए वचनों के साथ की है। 19 फरवरी को हुई इस शादी के बाद जहां दुनियाभर से फैंस फरहान और श‍िबानी को शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं इसी सोशल मीडिया का एक धरा फरहान की पूर्व पत्‍नी अधुना भबानी को ट्रोल कर रहा है। लगातार ट्रोलिंग के कारण अब अधुना के सब्र का बांध भी टूट चुका है।

उन्‍होंने पलटवार करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अधुना के पोस्‍ट पर प्रीति जिंटा ने भी कॉमेंट करते हुए उनका सपोर्ट किया है। अधुना ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है। इस पर उन्‍होंने साफ शब्‍दों में लिखा है कि जिस किसी यूजर के पास कुछ पॉजिटिव कहने को नहीं है, वह उसे सीधे तौर पर ब्‍लॉक कर रही हैं। अधुना के इस पोस्‍ट पर प्रीति जिंटा के अलावा मनीषा कोइराला ने भी हार्ट इमोजी बनाकर सपोर्ट जाहिर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adhuna (@iadhuna)

अधुना भबानी और फरहान अख्तर ने साल 2000 में शादी की थी। जबकि साल 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। इस जोड़ी की दो बेटियां हैं, शाक्या और अकीरा। इसके बाद करीब चार साल डेटिंग के बाद फरहान अख्तर ने 19 फरवरी, 2022 को शिबानी दांडेकर से शादी की। फरहान अख्तर ने अपने खंडाला वाले फार्महाउस में शादी की। सेलिब्रेशन जबरदस्‍त था, लेकिन गेस्‍ट लिस्‍ट को छोटा रखा गया। शादी में फरहान की बेटियां शाक्या और अकीरा भी शामिल हुई थीं।

 

About Himanshu

Check Also

श्वेता तिवारी 41 साल की उम्र में बनी एक बार फिर दुल्हन, वायरल हुई दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस की फोटोज!

दोस्तों टीवी जगत के पॉपुलर शो में से एक रहे ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *