जब 55 साल के आदमी से शादी करने के लिए अड़ गई थी अक्षय कुमार की छोटी बहन, काफी नाराज हो गए थे अक्षय!

दोस्तों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार दिल्ली के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपना बचपन दिल्ली-6 में गुजारा है। अपने पिता के परिवार को लेकर पब्लिक डोमेन में बहुत ज्यादा बातें नहीं हैं। अक्षय की एक बड़ी बहन हैं, उनका नाम अलका भाटिया है। जो कई बार वो फिल्मों की स्क्रीनिंग सहित कुछ इवेंट्स में दिखाई दे जाती हैं। अलका ने अपने परिवार और अक्षय की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी की थी। ये शादी उन्होंने अपनी उम्र से 15 साल बड़े शख्स से की थी। वो शख्स भी मुंबई के जाने माने नामों में से एक है।


अलका के इस कदम से बताया जाता है कि अक्षय काफी नाराज हो गए थे। जानिए कैसी थी अलका भाटिया की लव स्टोरी और कौन था वो शख्स जिससे अलका ने रचाई है शादी। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय भी अपनी बहन अलका के काफी करीब हैं। साल 2012 में अलका ने 23 दिसंबर को मुंबई की एक मशहूर शख्सियत से शादी रचाई थी। उस शख्स का नाम सुरेंद्र हीरानंदानी था। सुरेंद्र महाराष्ट्र और देश की अग्रणी रियल स्टेट फर्म हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

अलका ने जिस सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी, वो पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी प्रीति नाम की महिला से हुई थी हालांकि साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि अक्षय कुमार अलका के इस फैसले से खुश नहीं थे। लेकिन बहन अलका की खुशी को देखते हुए उन्होंने बाद में हामी भर ली। बाद में अक्षय कुमार ने दोनों की शादी में भाई की रिस्मों को भी निभाया।

सुरेंद्र हीरानंदानी की बात करें तो वो मुंबई की अमीर शख्सियतों में शुमार हैं। उनकी कंपनी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र और देश के दूसरे हिस्सों में रियल स्टेट का कारोबार करती है। प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक सुरेंद्र की कुल संपत्ति 1.29 अरब डॉलर है। अलका से शादी से पहले से सुरेंद्र के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां नेहा और कोमल और एक बेटा हर्ष है। सुरेंद्र के तीनों बच्चे मां प्रीति के साथ रहते हैं।

सुर्खियों से दूर रहने वाली अलका एक हाउसवाइफ हैं। लेकिन साथ ही वो फिल्मी दुनिया में भी हाथ आजमा चुकी हैं। अलका ने बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म का निर्माण भी किया था। ये फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म का नाम फगली था। अलका के साथ अक्षय कुमार भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खासा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो एक कत्ल के मामले में फंस जाते हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *