मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ इस मशहूर फिल्म अभिनेता का निधन , फिल्म जगत में छाई शोक की लहर!

दोस्तों बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 61 साल के थे। उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। खबरे है की वे वह अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए हुए थे। जब वह कोलकाता वापसी के लिए रवाना हो रहे थे तब एयरपोर्ट पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ।उन्हें जुहू के अस्पताल ले जाया गया लेकिन सुबह करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। तापस अपने पीछे पत्नी नंदिनी और बेटी सोहिनी पॉल को छोड़ गए हैं।

पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में जन्मे तापस ने ग्रेजुएशन बायो साइंस में हूगली मोहसिन कॉलेज से किया था। 1980 में उन्होंने तरुण मजुमदार की बंगाली फिल्म दादर कीर्ति से डेब्यू किया था। 80 के दशक में उन्होंने कामयाबी को छुआ. उनकी कई फिल्में बैक-टू-बैक सुपरहिट रहीं। ‘साहब’, ‘परबत प्रिया’, ‘भलोबासा भलोबासा’, ‘अमर बंधन’, ‘अनुरागेर चोयान’ समेत उनकी कई फिल्मों सुपरहिट रही थीं। साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म साहब के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

बता दे की तापस पॉल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने माधुरी दीक्षित के अपोजिट काम किया था और 1984 में रिलीज हुई हिरेन नाग निर्देशित इसी फिल्म अबोध से माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। साथ ही  साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे।उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *