दोस्तों बॉलीवुड और टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बता दें करण सिंह टीवी इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। करन ने टीवी जगत के कई शो में काम किया है, लेकिन करन अपने अभिनय से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर खबरों में रहे है साथ ही करण की 3 शादियां हो चुकी हैं। बता दे की तीसरी शादी उन्होंने जानी मानी अभिनेत्री बिपाशा बासु से की है।
करण सिंह ग्रोवर की उम्र 37 साल है और ये 3 शादियां कर चुके हैं। आपको बता दें, इन्होने साल 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी लेकिन इनकी शादी मात्र एक साल ही चल पाई और अगले ही साल यानी 2009 में करण ने श्रद्धा को तलाक दे दिया। इसके बाद करण ने साल 2012 में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी। लेकिन जेनिफर के साथ भी करण का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और साल 2014 में दोनों अलग हो गए।
इसके बाद साल 2016 में करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। इनकी शादी को करीब 4 साल हो चुके हैं और दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। हाल ही में करण और बिपाशा को ‘लैक्मे फैशन वीक’ में देखा गया था। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों रैम्प वॉक करते नजर आये थे। दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे थे।
इस दौरान दोनों ने ही ब्लैक ऑउटफिट पहनी हुई थी। इस दौरान बिपाशा बसु असम की ये खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं। इस काली साड़ी पर गोल्डन रंग का बेहतरीन काम हो रखा है ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।बिपाशा इस दौरान फैशन डिजाइनर संजुक्ता दत्ता की डिजाइन आउटफिट में रैंप पर उतरीं।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …