ऐश्वर्या के 46वें जन्मदिन पर अभिषेक ने शेयर की रॉयल तस्वीर, रोम में ऐसे मना रही है जन्मदिन!

0
672
- Advertisement -

दोस्तों  खूबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन एक नवंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। तमाम सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या को बड़े स्पेशल तरीके से विश किया है इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे पता चलता है की ऐश्वर्या राय को वे किनता प्यार करते है।

बता दे की अपने बर्थडे से पहले ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के साथ रोम में हैं। अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के पीछे का बैक्रग्राउंड रोम का है। जिसके सामने ऐश्वर्या गाउन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा- ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रिंसिपेसा (Principessa)।’ प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है।

बता दे की ऐश्वर्या की इस शाही तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ऐश्वर्या अपने काम के सिलसिले में रोम गई हुई हैं। जिसके साथ वह अपने जन्मदिन का जश्न भी मना रही हैं। अभिषेक के इस पोस्ट पर कई सितारे ऐश्वर्या को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इन सितारों बिपाशा बसु, रितेश देशमुख, श्वेता बच्चन नंदा, सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी सहित कई सितारों ने ऐश को बधाई दी है।


ऐश्वर्या की यह तस्वीर Longines watches, डोल्से वीटा के लॉन्च की है। इस मौके पर ऐश्वर्या ने क्रीम और पीच कलर का गाउन पहना हुआ था जिसे डिजाइनर नेड्रेट टैसीरोग्लू ने डिजाइन किया था। इस इवेंट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या बेटी आराध्या को किस करते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 12 साल हो चुके हैं। दोनों बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर शुमार हैं। साल 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंध गए थे।

- Advertisement -
- Advertisement -