बॉलीवुड सितारों संग अंडरवर्ल्ड डॉन की ये तस्वीरें देख आप भी दंग रह जाएँगे!

0
495
- Advertisement -

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत और अंडरवर्ल्ड बिच काफी पुराना रिश्ता है। एक समय ऐसा था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। अंडरवर्ल्ड के डॉन मुंबई में बैठकर अपने गैरकानूनी धंधे किया करते थे। इन गैंगस्टर्स की बॉलीवुड सितारों से भी अच्छी खासी दोस्ती हुआ करती थी। आज हम आपको बॉलीवुड सितारों की ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनमें वह अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नजर आ रहे हैं। जिस पर बवाल भी उठ चूका है।
सलमान खान और दाऊद इब्राहिम

मुंबई बम धमाकों में नाम आने से पहले दाऊद इब्राहिम की बॉलीवुड सितारों से अच्छी खासी दोस्ती थी। दाऊद अपने घर पर अक्सर पार्टी ऑर्गेनाइज करता रहता था जिसमें पॉलिटिक्स से लेकर फिल्मी जगत की दिग्गज हस्तियां भी शिरकत करती थीं। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ दाऊद इब्राहिम की यह तस्वीर भी काफी सुर्खियों में रही थी।

अनिल कपूर और दाऊद इब्राहिम
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और बॉलीवुड स्टार अभिनेता! अनिल कपूर की यह तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। दाऊद को क्रिकेट का भी काफी शौक रहा है। यह तस्वीर तब ली गई है जब क्रिकेट का लुफ्त ले रहे दाऊद इब्राहिम से अनिल कपूर क्रिकेट स्टेडियम में मिले थे।
मंदाकिनी और दाऊद का अफेयर
बॉलीवुड की पोपुलर फिल्म राम तेरी गंगा मैली फिल्म की अभिनेत्री मंदाकिनी डॉन दाऊद इब्राहिम के प्यार में पड़ गई थी। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम का अफेयर बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बन गया था। 1993 के मुंबई बम धमाकों में नाम आने के बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई छोड़कर पाकिस्तान में बस गया जिसके बाद मंदाकिनी ने भी किसी और से शादी कर ली।
हाजी मस्तान और दिलीप कुमार
 हाजी मस्तान अंडरवर्ल्ड का पहला डॉन माना जाता है। एक समय में हाजी मस्तान के नाम से दाऊद इब्राहिम भी कांपता था। कई बॉलीवुड सितारे भी हाजी मस्तान से अच्छी दोस्ती रखते थे। अपनी इसी बॉन्डिंग के चलते वह कई बॉलीवुड सितारों से मिलता रहता था। इस तस्वीर में गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के साथ हाजी मस्तान एक फंक्शन में नजर आ रहा है।
- Advertisement -