इतने लाख की पैंट पहनकर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे धोनी, अपनी स्पेशल गाड़ी से स्टेडियम पहुंचे!

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम ने होम ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका को 3-0 से हराकर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है । इस जीत के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी रांची के स्टेडियम में मौजूद थे। धोनी की मौजूदगी से टीम इंडिया की जीत के जश्न में चार चांद लग गए।

बता दे की तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड रांची में खेला जा रहा था। इस दौरान फैंस की नजरें धोनी को ही खोज रहीं थीं और आखिरकार धोनी की एक तस्वीर सामने आ भी गई।बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की जिसमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में नजर आए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी।

आपको बता दे की तस्वीरों में डेब्यू करने वाले शाहबाज नदीम के साथ उन्होंने समय बिताया और इसके बाद वो कोच रवि शास्त्री और दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी दिखाई दिए। इस तस्वीर की एक और खास बात है और वो है धोनी की पैंट्स।इस तस्वीर में धोनी ब्लैक की कॉलर वाली प्लेन टीशर्ट और वाइट कलर की कॉटन पैंट्स में नजर आए। धोनी की यह पैंट लग्जूरियस इटालियन ब्रैंड Versace की है। बता दे की  versace की गोल्ड टोन वाली इस मेडूसा लोगो ट्रैक पैंट्स की कीमत 1588 डॉलर्स यानी करीब 1 लाख 13 हजार रुपये के आसपास है।


बता दें धोनी के रांची के इंटरनेशनल स्टेडियम अपनी नई कार निसान जोंगा से पहुंचे। धोनी की ये कार मिलिट्री रंग की है। जिसका इस्तेमाल कभी भारतीय सेना किया करती थी। जोंगा जबलपुर ऑर्डिनेंस एंड गन कैरिज असेंबली का छोटा नाम है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने पंजाब में एक शख्‍स से जोंगा गाड़ी खरीदी थी। ये 20 साल पुरानी है हालांकि 1999 के बाद इसका निर्माण बंद हो गया था। यह गाड़ी जापानी कार कंपनी निसान के प्‍लेटफॉर्म पी60 पर तैयार की गई थी।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *