दुल्हन बनकर पति रणवीर सिंह के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, देखे खूबसूरत तस्वीरें!

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कपल्स में से हैं. दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद जब दोनों अपने करियर के टॉप पर थे तो दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। बता दे की पिछले साल 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी। आज यह कपल अपनी शादी का पहली सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर यह क्यूट कपल तिरुपति के दर्शन करने पुरे परिवार के साथ पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

बता दे की सामने आयी तस्वीरों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक दम नई नवेली दुल्हन के लुक में नजर आ रही है। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी है। इस लुक के साथ दीपिका ने गोल्डन ज्वैलरी कैरी की। जिसमें उन्होंन चोकर नेकलेस के साथ रानी हार पहना। इसके साथ ही कानों में खूबसूरत झुमके पहने। वहीं सुपर अभिनेता रणवीर सिंह क्रीम कलर का कुर्ता के साथ मैचिंग गोल्डन कलर का कोट पहना। इसके ऊपर रेड और गोल्डन कलर का सॉल ओढ़े हुए नजर आएं।


बता दे की रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिग कपल्स में से एक गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।बता दें कि रणवीर की फिल्म 83 की कहानी 1983 में भारत की क्रिकेट जीत पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका भी उनके साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभाएंगे वही दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में होंगी। ये फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।


About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *