दोस्तों टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने कई सुपरहिट टीवी शो में काम किया है जिसमे लोगो ने उनको काफी पंसद किया है इन दिनों स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल संजीवनी में डॉक्टर इशानी के किरदार में नजर आ रही है, जो शो की मुख्य भूमिका है। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में सुरभि को किसिंग सीन ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया।
सुरभि ने अपने करियर में अब तक कई टीवी शो में काम किया है लेकिन अब तक किसी भी शो में उन्होंने किसिंग सीन नहीं दिया है। इस शो में उनका पहला किसिंग सीन होने वाला था जिसके लिए उन्हें 3 लाख रुपये ऑफर किये गए, फिर भी उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया। अब के समय में सुरभि एक पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी है और इनकी कुल संपत्ति भी करोड़ो में जा चुकी है।
स्टार बनने के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया है। सबसे ज़्यादा लोकप्रियता उन्हें सीरियल इश्कबाज़ से मिली थी। बहुत कम समय में सुरभि अपना नाम लाखो दर्शकों के बीच लोकप्रिय कर चुकी है, अब भी वो अपने एक्टिंग करियर को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही है।
बता दे की 11 सितंबर 1989 में सुरभि का जन्म मुंबई में हुआ था। आज सुरभि 30 साल की हो गई हैं।सुरभि के माता-पिता बिजनसमैन हैं। पता सीपी चंदना और माता शशि चंदना हैं। उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिसका नाम प्राणवी चंदना है। मूल रूप से सुरभि का परिवार पंजाब का रहने वाला है। सुरभि शुरू से ही ऐक्ट्रेस बनना चाहती थीं।
छोटे परदे पर उनकी एंट्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हुआ। सुरभि कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने गोल्ड अवॉर्ड, एशियन व्यूवर्स टेलिविजन अवॉर्ड और लॉयन गोल्ड अवॉर्ड पुरस्कार जीत चुकी हैं। सुरभि चंदना ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई से हासिल की है। उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के अर्थव इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से पूरा किया।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …