पत्नी शालिनी ने हनी सिंह पर लगाया एक और गंभीर आरोप, बताया शादी के बाद हनी सिंह ने बनाये कई महिलाओ से फिज़िकल रिलेशन!

दोस्तों पॉपुलर रेपर यो यो हनी सिंह पर हाल ही में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बता दें कि शालिनी ने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस’ के तहत कोर्ट में याचिका दी है। अपनी पत्नी के लगाए इन आरोपों के कारण हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।


बता दे की हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। शालिनी तलवार ने मंगलवार को ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट की चीफ मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने केस लिस्ट किया गया। शालिनी ने दावा किया है कि उनके पति ने शादी के बाद कई महिलाओं के साथ सेक्स किया है।

शालिनी तलवार की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह का नाम लिया गया है। शालिनी तलवार ने शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। याचिका में शालिनी तलवार ने यह भी दावा किया कि शादी के बाद हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ सेक्स किया है। उन्होंने कहा कि हिट गाने ‘ब्राउन रंग दे’ की शूटिंग के दौरान हनी सिंह ने अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ सेक्स किया था। जब हनी सिंह से सवाल किया तो उन्होंने उन पर शराब की बोतल फेंक दी।

शालिनी तलवार ने कहा कि हनी सिंह अपने करियर की शुरुआत के बाद उनके प्रति गलत व्यवहार करने लगे थे। इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने पर हनी सिंह उन्हें बेरहमी से मारते थे। शालिनी तलवार ने कहा कि हनी सिंह ने ऐसा अपने मैरिटल लाइफ को छिपाने के लिए किया। शालिनी तलवार की याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है और उनसे 28 अगस्त से पहले जवाब देने के लिए कहा है। वहीं, दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *