दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत में सितारों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरे आती रहती है। किस अभिनेता का दिल किस अभिनेत्री पर आ जाए या कब किसके साथ ब्रेकअप हो जाये कहा जा सकता। कई सितारे एक साथ काम करते समय एक्टर-एक्ट्रेस एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं इस दौरान इन सितारों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो जाती है और बाद में ये दोस्तों प्यार में बदल जाती है। आज आपको ऐसे कुछ नई कपल के बारे में बता रहे है जिनके अफेयर की खबरे मीडिया में छाई हुई है, आईये जानते है इनके बारे में!
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल को कई बार सार्वजनिक तौर पर साथ में देखा गया है। ऐसे में खबरें हैं कि दोनों के बीच एक रिलेशनशिप पनप रहा है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ का। खबरों की मानें तो ये कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है। पिछले दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में विक्की, कटरीना से फ्लर्ट करते नजर आए थे। एक ईवेंट में दोनों को साथ भी स्पॉट किया गया था। हाल ही में कटरीना और विक्की दोनों को मुंबई के हेमंत ओबेरॉय रेस्तरां में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं । कृति ने डेटिंग की खबरों पर कहा था कि वो और पुलकित दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में आई फिल्म ‘पागलपंती’ में साथ काम किया था। हाल ही में कृति ने अपने रिश्ते का खुलासा किया है।
तारा सुतारिया और आदर जैन
हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मरजावा नज़र आयी अभिनेत्री तारा सुतारिया के बारे में खबरे है की वे आदर जैन को डेट कर रही हैं। बता दे की आदर जैन करीना कपूर के कजिन ब्रदर हैं। दोनों कई ईवेंट में साथ देखे गए हैं। तारा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आदर के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह की अभिनेत्री कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों कियारा के बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ भी पहुंचे थे। पार्टी खत्म होने के बाद कियारा, सिद्धार्थ की कार में बैठकर उनके साथ जाती दिखी थीं। दोनों ने अपनी डेटिंग की खबरों पर कुछ नहीं कहा है।
इन सितारों के अफेयर्स छाये हुए है खबरों में, एक अभिनेत्री का रहा है सलमान खान के साथ रिश्ता!
- Advertisement -
- Advertisement -