दोस्तों फिल्म जगत की विख्यात गायिका लता मंगेशकरकरीब दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। तमाम सेलेब्स ने भी लता की जल्द सलामती के लिए प्रार्थना की। लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर उनके परिवार के सदस्य जानकारी देते रहे हैं।
बता दे की लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में खुलासा किया है। रचना ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि ‘वह अभी काफी अच्छी हैं। हम सब खुश हैं।’ जब रचना से पूछा गया कि लता मंगेशकर अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी तो उन्होंने कहा कि ‘डिस्चार्ज होने से ज्यादा मायने अभी यह है कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।’
बता दे की सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैली थीं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हुए। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया। 90 वर्षीय लता मंगेशकर बीते 11 नंवबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि सांस संबंधित शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके हॉस्पिटलाइज्ड होने की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक सलामती की दुआ करने लगे। लता मंगेशकर को भारत रत्न से लेकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के जैसे तमाम पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। लता ने कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। लता ने 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं।
Check Also
Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list
Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …