यात्री ने प्लेन के इंजन में फेंका सिक्का, कंपनी ने लगाया 12 लाख का जुर्मान!

दोस्तों चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चीनी यात्री ने उड़ते प्लेन के इंजन में एक सिक्का फेंक दिया। इसके बाद यात्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। एक चीनी नागरिक की हरकत है ये। Lu Chao 28 वर्ष के हैं। अपनी लाइफ में पहली दफा वो फ्लाइट की यात्रा पर गए थे।

उन्होंने इंजन की ओर दो सिक्के फेंक दिए। जिसके कारण उन्हें तगड़ा फाइन लगा है। 17,200 डॉलर का फाइन लगा है उन्हें। भारतीय करंसी के हिसाब से 12 लाख रुपये के आसपास है।पर क्यों फेंका सिक्के? घटना फरवरी 2019 की है। Anqing Tianzhushan Airport की बात है। लु ने दो सिक्के लिए और बाहर की तरफ फेंक दिए, गनीमत थी कि प्लेन तब रनवे पर ही खड़ा था।

इसके बाद जैसे ही स्टाफ को इस बात का पता चला, फ्लाइट को कैंसिल किया गया। यह दोनों सिक्के एक-एक युआन के थे। इसके बाद यात्रियों के लिए दूसरी एयरलाइन का जुगाड़ किया गया।पुलिस ने धर लियापुलिस को खबर दी गई। लु को 10 दिनों तक जेल में रखा गया। फिर मुकदमा चला।

चीन की लो बजट एयरलाइन लकी एयर को उन्हें हर्जाना देना होगा।कोर्ट में करने लगे बहसजब कोर्ट में मामला पहुंचा तो लु वहां बहस करने लगे। उन्होंने कहा कि प्लेन के स्टाफ को यात्रियों को पहले ही बताना चाहिए कि इंजन पर सिक्के नहीं फेंकने चाहिए। लकी एयरलाइन का कहना है कि उनका इसमें 17,600 डॉलर का घाटा हुआ। जो फिलहाल लु को ही भरना होगा।”

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *