बॉलीवुड में चलता है इन बिहारी एक्टर्स का सिक्का , देश दुनिया में दिखा चुके है अपने अभिनय का दम!

दोस्तों मुंबई में कई लोगो अलग अलग राज्य से हीरो हीरोइन निर्देशक निर्माता बनने जैसे कई ख्वाब लेकर लोग आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो बिहार से हैं। कहते हैं एक बिहारी सब पर भारी और बॉलीवुड में भी बिहार से आने वाले कई सितारे यहाँ राज कर रह है। बिहार से संबंध रखने वाले इन सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री को जबरदस्त अभिनय के साथ साथ सफल फिल्मों के निर्देशन और निर्माण का भी तोहफा दिया है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे बता रहे हैं जो बिहार से रखते हैं संबंध। आईये जानते है इन सितारों के बारे में!

इम्तियाज अली


फिल्मों में अपनी रुहानियत के लिए मशहूर इम्तियाज अली ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी हैं। ‘सोचा ना था’, ‘जब वी मेट’, ‘लव आज कल’, ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्में बनाने वाले इम्तियाज अली को उनके बिल्कुल हटके लेवल की प्रेम कहानी के लिए पसंद किया जाता है। इम्तियाज जमशेदपूर में जन्में हैं और उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है।

मनोज बाजपेयी

अपनी दमदार अदायगी से हीरो और खलनायक दोनों के होश उड़ा देने वाले मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण में हुआ था। मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पर्दे पर सकारात्मक किरदार हो, खलनायक का या सिर्फ सपोर्टिंग हर किरदार में मनोज बाजपेयी दिल जीत लेते हैं।वो सिर्फ 17 साल के थे तबसे थिएटर कर रहे हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ से भी लोगों का दिल जीता है।

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी दमदार अदायगी से पंकज त्रिपाठी ने अपनी प्रतिभा साबित की है। पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों के साथ साथ वेब सीरीज भी दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीता है। फिल्मों में सपोर्टिंग और खलनायक के किरदार में पंकज त्रिपाछी खूब पसंद किए जाते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

इस दुनिया को अलविदा कह चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार के थे। शाहरुख खान को प्रेरणा मानकर वैसी ही सफलता हासिल करने की इच्छा रखने वाले सुशांत ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक कड़ी मेहनत से सफलता पाई थी और लोगों को सपने देखने के लिए प्रेरित किया था। उनकी फिल्म ‘छिछोरे’ और ‘एमएस धोनी’ को उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक माना गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा

बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा आज बॉलीवुड में जाना माना नाम है। सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी दमदार पहचान बनाई है। पटना में में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में की हैं और हर तरह के रोल में खुद को खरा साबित किया है। आज उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी फिल्मों में सक्रिय हो चुकी हैं।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *