रिहा चक्रवर्ती को हुई अफगानिस्तान की महिलाओ की चिंता, इन सितारों ने भी अफगानिस्तान पर हुए तालिबानी हमले पर दी अपनी प्रतिक्रिया!

दोस्तों इन दिनों अफगानिस्तान में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सामने आईं तस्वीरें और वीडियोज वाकई बेहद भयावह हैं। जिसे लेकर दुनिया भर के लोग अपनी चिंता जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। लगभग 20 साल बाद एक बार फिर अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। अमेरिका और नाटो देशों की फौजों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद वहां कि नागरिक सरकार ध्वस्त हो गई है। तालिबान ने वहां पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है।


अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी मुल्क छोड़ दिया। अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। उधर काबुल एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ जमा हो गई है जिसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई है। अफगानिस्तान में चल रहे हालातों पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अफगानिस्तान में महिलाओं के हालातों पर कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर चिंता व्यक्त की है।

रिया चक्रवर्ती

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के हालातों को लेकर एक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा, ‘जहां एक तरफ दुनिया वेतन के लिए लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वो खुद एक सामान बनकर रह गईं हैं। अफगानिस्तान की महिलाओं की हालत देखकर मेरा दिल टूट जाता है’।

करण टैकर

टीवी जगत के जाने माने अभिनेता करण टैकर ने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘इंसानियत शर्मसार। दुनिया बस चुपचाप बैठकर तमाशा देख रही है’।

टिस्का चोपड़ा

अपने बचपन में काबुल में बिताए दिनों को याद करते हुए टिस्का चोपड़ा ने कहा, ‘काबुल बेहद खूबसूरत था, वही बड़ी हुई थी। लेकिन अब जो हो रहा है उससे मेरा दिल टूट रहा है। एक बेहद सुंदर लेकिन दुखद देश की शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं’।

शेखर कपूर

अफगानिस्तान के हालातों पर शेखर कपूर ने भी चिंता जताई। उन्होंने लिखा, ‘अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास प्रार्थना। विदेशी ताकतों के कोलोनियल महत्वाकांक्षाओं के लिए एक राष्ट्र तोड़ा गया और बर्बाद कर दिया गया।’

सोनी राजदान

आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब एक देश अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो दूसरा देश अपनी स्वतंत्रता खो रहा है। क्या दुनिया है ये’।

About Himanshu

Check Also

Jhalak Dikhla Jaa 11: Confirmed Contestant; Check out the Complete list

Anaother season of Jhalak Dikhla Jaa a Dance reality show is again here to grab …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *